फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Student Union Election: ABVP and NSUI workers clashed during campaigning in DAV college

Student Union Election: डीएवी में बजा चुनावी डंका, प्रचार के दौरान भिड़े एबीवीपी-एनएसयूआई कार्यकर्ता

Thu, 15 Dec 2022 11:49 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 15 Dec 2022 11:49 PM IST
सार

डीएवी पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के प्रचार के दौरान एबीवीपी और एनएसयूआई कार्यकर्ता भिड़ गए। पुलिस और कॉलेज प्रशासन ने बीचबचाव कर हालात संभाले। 

विज्ञापन
Student Union Election: ABVP and NSUI workers clashed during campaigning in DAV college
डीएवी कॉलेज में भिड़े एबीवीपी और एनएसयूआई कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डीएवी पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का डंका बज गया है। वहीं, प्रचार के दौरान एबीवीपी और एनएसयूआई कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। बृहस्पतिवार को कॉलेज प्रशासन ने चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी। शुक्रवार से कॉलेज में नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू होगी।  डीएवी कॉलेज में प्राचार्य डॉ. केआर जैन और मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. आरके शर्मा ने बृहस्पतिवार को अधिसूचना जारी की। उन्होंने बताया कि 16 और 17 दिसंबर को नामांकन पत्रों की बिक्री होगी। 17 दिसंबर को ही सुबह दस से दोपहर 1.30 बजे तक नामांकन होंगे।

विज्ञापन


Roorkee: जमीन को लेकर हुए बवाल में ग्राम प्रधान गिरफ्तार, गांव में ड्रोन से हो रही फरार आरोपियों की तलाश
विज्ञापन


इसी दिन शाम को नामांकन सूची जारी की जाएगी। 19 दिसंबर को प्रत्याशियों को नाम वापसी का मौका दिया जाएगा। नामों में त्रुटि सुधार किया जाएगा। इसी दिन शाम को प्रत्याशियों की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी। 24 दिसंबर को सुबह 8.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक मतदान होगा। इसी दिन मतगणना की जाएगी। यह चुनाव अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव, कोषाध्यक्ष, विवि प्रतिनिधि और कार्यकारिणी के छह सदस्यों के लिए होगा। उम्मीदवारों की अधिकतम खर्च सीमा 50 हजार रुपये होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उम्मीदवारों को आयु सीमा में दो साल की राहत  
हाईकोर्ट के आदेश के तहत कोरोनाकाल के चलते डीएवी के छात्रनेताओं को चुनाव लड़ने के लिए आयु सीमा में दो साल की छूट दी गई है। एक जुलाई 2022 की कटऑफ डेट पर ग्रेजुएशन वाले छात्रों की आयु 17 से 22 साल और पोस्ट ग्रेजुएशन छात्रों की अधिकतम आयु 25 साल है। लेकिन, हाईकोर्ट के आदेश के तहत अधिकतम आयु में दो साल की छूट रहेगी।

चुनाव प्रचार के दौरान भिड़े एबीवीपी-एनएसयूआई कार्यकर्ता 
डीएवी पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के प्रचार के दौरान एबीवीपी और एनएसयूआई कार्यकर्ता भिड़ गए। पुलिस और कॉलेज प्रशासन ने बीचबचाव कर हालात संभाले। बृहस्पतिवार सुबह से ही एबीवीपी के कार्यकर्ता कैंपस में चुनाव प्रचार कर रहे थे। रैली के रूप में चारों ओर चक्कर लगा रहे थे। आठ पूर्व अध्यक्षों की एबीवीपी में वापसी के बाद से कार्यकर्ताओं में जोश चरम पर है। इस बीच एनएसयूआई कार्यकर्ता भी रैली के रूप में प्रचार करने लगे। सभी अपने-अपने प्रत्याशियों के लिए प्रचार सामग्री भी बांट रहे थे।

इसी बीच एबीवीपी-एनएसयूआई कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। दोनों ने एक-दूसरे के ऊपर प्रचार सामग्री उछाल दी। देखते ही देखते बात हाथापाई तक पहुंच गई। दोनों गुटों के बीच मामूली मारपीट हुई लेकिन कैंपस में तैनात पुलिस और कॉलेज प्रशासन ने मामला संभाल लिया। इसके बाद पुलिस ने कैंपस खाली करा दिया। अब कॉलेज प्रशासन नियमानुसार प्रचार की अनुमति देगा ताकि टकराव न हो।

दयाल बिष्ट एबीवीपी के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी 
डीएवी पीजी कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी ने दयाल बिष्ट को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया है। वहीं, एसजीआरआर कॉलेज में पार्थ जुयाल को मैदान में उतारा है। बृहस्पतिवार को एबीवीपी के प्रांत कार्यालय में संगठन पदाधिकारियों की बैठक में विभिन्न कॉलेजों में दावेदारों के नामों पर चर्चा की गई। देर शाम डीएवी पीजी कॉलेज में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के लिए दयाल सिंह बिष्ट के नाम पर मुहर लग गई। एबीवीपी के महानगर मंत्री अभिजीत सिंह ने उनके नाम की घोषणा की। दयाल हाल ही में एबीवीपी में घर वापसी करने वाले आठ पूर्व छात्रसंघ अध्यक्षों के साथ ही संगठन में वापसी करने वालों में शामिल हैं।  

माना जा रहा है कि दयाल के नाम के चयन में बागी गुट और एबीवीपी पदाधिकारियों के बीच पहले से ही समझौता हो गया था। वहीं, एबीवीपी ने एसजीआरआर पीजी कॉलेज के लिए पार्थ जुयाल को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया है। उपाध्यक्ष पद पर आशीष सिंह और महासचिव पद पर नितिन चौहान, सहसचिव पद पर मनजीत सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर ईरम फातिमा, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर बलवीर कुंवर को प्रत्याशी घोषित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed