{"_id":"5b88e90f42c792463724fb29","slug":"student-leader-ate-poison-for-admission-in-dehradun-dakpathar","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: एडमिशन न मिलने से नाराज छात्र नेत्री ने खाया जहर, कॉलेज में पुलिस फोर्स तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: एडमिशन न मिलने से नाराज छात्र नेत्री ने खाया जहर, कॉलेज में पुलिस फोर्स तैनात
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 31 Aug 2018 12:37 PM IST
विज्ञापन
Student Leader ate poison in dehradun
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के डाकपत्थर के शहीद केसरीचंद राजकीय महाविद्यायल में एक छात्र नेत्री ने जहर खा लिया। छात्रा को देख कॉलेज में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि वह कॉलेज में एडमिशन न मिलने से परेशान थी।
विज्ञापन
छात्रा का आरोप है कि वह बीए पास करने के बाद अब पत्रकारिता विषय में एडमिशन लेना चाहती थी। लेकिन कॉलेज ने रिजल्ट देरी से आउट किया। वहीं एडमिशन की अंतिम तिथि जल्दी की निर्धारित की हुई थी, जिसकी वजह से उसे एडमिशन नहीं मिल सका।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह छात्रा जहर की बोतल लेकर प्राचार्य के कमरे में घुस गई। इस दौरान वहां अन्य छात्र-छात्राओं की भीड़ इकट्ठी हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा खोलने की कोशिश की तो छात्रा ने जहर खा लिया। इसके बाद वहां सनसनी फैल गई। पुलिस ने छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं इसके बाद से ही कॉलेज में पुलिसबल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन