फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Student Danish ahmed from dehradun already become Terrorist 

दून में पहले भी सामने आ चुका है एक छात्र का आतंकियों से कनेक्शन, आतंकी बनने के बाद किया था सरेंडर

Mon, 08 Oct 2018 08:44 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 08 Oct 2018 08:44 AM IST
विज्ञापन
Student Danish ahmed from dehradun already become Terrorist 
terrorist - फोटो : demo pic

दून में यह पहला मामला नहीं है जब किसी कश्मीरी छात्र का नाम आतंकी संगठन से जोड़ा गया है। पिछले साल दानिश नाम के एक छात्र के हिजबुल से जड़ने की बात सामने आई थी। दानिश ने कश्मीर में सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण किया था। 

विज्ञापन


दानिश के बारे में पता चला था कि वह 12वीं पास करने के बाद देहरादून आ गया था और यहां सेलाकुई स्थित एक शिक्षण संस्थान से बीएससी कर रहा था। उसके अंतिम सेमेस्टर के पेपर चल ही रहे थे कि इसी बीच 26 मई 2017 को वह अचानक गायब हो गया।
विज्ञापन


इसके एक दिन बाद वह बुरहान वानी के साथी सब्जार बट के जनाजे में भी शामिल हुआ। इसके बाद उसने सुरक्षा बलों के सामने सरेंडर कर दिया था। मामले में जब खुफिया एजेंसियों ने जांच की तो पता चला कि सब्जार बट के जनाजे में उसके साथ तीन और छात्र भी नारे लगाते हुए फोटो में दिखाई दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

लगभग 600 कश्मीरियों का हुआ था सत्यापन 

ये छात्र भी देहरादून के ही एक शिक्षण संस्थान में पढ़ने वाले बताए गए। हालांकि, जांच के बाद पता चला कि इन छात्रों का आतंकियों से कोई संबंध नहीं है। शिक्षण संस्थान ने दानिश को तो निष्कासित कर दिया था। बाकी तीनों छात्रों कोर्स पूरा करने के बाद यहां से भेज दिया गया था। 

दानिश का मामला सामने आने के बाद खुफिया एजेंसियों ने दून पुलिस से यहां रहने वाले कश्मीरियों की रिपोर्ट मांगी थी। इसके बाद देहरादून पुलिस ने करीब 580 कश्मीरी छात्रों व अन्य लोगों का सत्यापन कर खुफिया एजेंसी को रिपोर्ट सौंपी। इस सत्यापन के दौरान भी किसी के संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त होने की जानकारी पुलिस को नहीं मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed