{"_id":"6488d3c642dbc05a1900a8c7","slug":"student-became-victim-of-youtube-scam-cheated-rs-150-lakh-dehradun-news-c-5-drn1037-178052-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: यूट्यूब स्कैम का शिकार हुआ छात्र, ठग लिए 1.50 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: यूट्यूब स्कैम का शिकार हुआ छात्र, ठग लिए 1.50 लाख रुपये
विज्ञापन
घर बैठे कमाई का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक एमबीए के छात्र से डेढ़ लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने यूट्यूब चैनल को लाइक और सब्सक्राइब करने पर कमाई होने की बात कही थी। इसके बाद उसे टास्क पूरा करने को कहा गया। छात्र ने यह रकम अपने परिवार और दोस्तों से मांगी थी। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार आयुष निवासी गाजियाबाद क्लेमेंटटाउन क्षेत्र के एक शिक्षण संस्थान से एमबीए कर रहा है। गत पांच जून को उसके पास एक मैसेज आया। मैसेज भेजने वाले ने उसे वर्क फ्रॉम होम का ऑफर दिया। आयुष को शुरूआत में पांच टास्क दिए गए। पहले टास्क में यूट्यूब के वीडियो देखकर कंपनी को स्क्रीन शॉट भेजना था। जिसकी एवज में आयुष को 50 रुपये प्रति स्क्रीन शॉट प्राप्त हुए। बाद में कंपनी की ओर से बताए गए प्लेटफॉर्म पर निवेश करने का टास्क दिया गया। बताया गया कि निवेश की गई रकम, लाभ के साथ वापस खाते में प्राप्त हो जाएगी।
आयुष ने शुरुआत में एक हजार रुपये लगाए, जो 10 मिनट के अंदर यूपीआई से उसके खाते में आ गए। इसके बाद कंपनी ने तीन हजार रुपये का निवेश कराया। बताया गया कि तीन हजार रुपये निकालने के लिए 20 हजार रुपये और मांगे। ठगों ने कहा कि यदि उसे रुपये चाहिए तो डेढ़ लाख रुपये निवेश करने होंगे। इस पर आयुष ने अपने परिचितों से रुपये लेकर ऑनलाइन उनके खातों में जमा करा दिए। ठगी का एहसास होने पर वह पुलिस के पास पहुंचा। प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।