फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Student attacked in Clementown; nasal bone broken

Dehradun News: क्लेमेंटाउन में छात्र पर हमला, नाक की हड्डी टूटी

Wed, 23 Sep 2026 07:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
Student attacked in Clementown; nasal bone broken
देहरादून। क्लेमेंटाउन क्षेत्र के भारुवाला कॉलोनी स्थित पीजी हॉस्टल में छात्र यश राणा पर हमला कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने दो छात्रों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों की पहचान अनिकेत सिंह और शौर्य पाण्डेय के रूप में हुई है। दोनों भारुवाला पीजी हॉस्टल के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

यश राणा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक सितंबर की रात करीब 12 से एक बजे के बीच अनिकेत सिंह और उसके साथियों ने उस पर हमला किया। मारपीट में उसकी नाक की हड्डी टूट गई। सिर, मुंह और आंख पर भी चोटें आईं और वह मौके पर ही बेहोश हो गया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

यश ने दो सितंबर को थाने में शिकायत दी थी। आरोप है कि उस समय अनिकेत ने समझौता कर माफीनामा दिया था। इसके बावजूद बाद में वह वीडियो और कॉल के माध्यम से यश को परेशान करता रहा। इस पर यश ने 17 सितंबर को दोबारा पुलिस से शिकायत की। जांच के बाद पुलिस ने 22 सितंबर को प्राथमिकी दर्ज की। थाना प्रभारी लोकपाल परमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed