{"_id":"636ac7bad683020d3916aea3","slug":"strong-tremors-of-earthquake-in-uttarakhand-intensity-measured-6-3-in-richter-scale","type":"story","status":"publish","title_hn":"Earthquake: उत्तराखंड में चार घंटे में दूसरी बार आया भूकंप, घरों से बाहर निकले लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Earthquake: उत्तराखंड में चार घंटे में दूसरी बार आया भूकंप, घरों से बाहर निकले लोग
Wed, 09 Nov 2022 07:10 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 09 Nov 2022 07:10 AM IST
सार
उत्तराखंड भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील सिस्मिक जोन फोर में आता है। एक बार प्रदेश ने भूकंप की वजह से बड़ी तबाही झेली है।
विज्ञापन
Earthquake
- फोटो : ANI
विस्तार
उत्तराखंड में रात करीब दो बजे के बाद सुबह 6.27 बजे दूसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रात में जग रहे लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए थे। समाचार एजेंसी के मुताबिक भूकंप का पहला केंद्र नेपाल में था। रिक्टर स्केल में इसकी तीव्रता 6.3 नापी गई थी। भूकंप का केंद्र जमीन के 10 किलोमीटर अंदर था। वहीं दूसरा केंद्र पिढ़ोरागढ़ रहा। इस बार इसकी तीव्रता 4.3 रही।
विज्ञापन
Uttarakhand | An earthquake of magnitude 4.3 occurred in Pithoragarh, at around 6.27 am on Nov 9. The depth of the earthquake was 5 km below the ground: National Center for Seismology pic.twitter.com/M0AG4vwP5q
— ANI (@ANI) November 9, 2022
विज्ञापन
बता दें कि उत्तराखंड भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील सिस्मिक जोन फोर में आता है। एक बार प्रदेश ने भूकंप की वजह से बड़ी तबाही झेली है। मंगलवार देर रात आए भूकंप ने लोगों के अंदर दहशत भर दी। अमर उजाला को कुछ लोगों की कॉल आई, जिसमें उन्होंने बताया कि उनके घर में लगे पंखे हिलने लगे। जो लोग रात में जग रहे थे, दफ्तरों में काम कर रहे थे वह दहशत में बाहर निकल आए।
विज्ञापन