{"_id":"6700850fd1ae0bfb180e8094","slug":"strict-action-on-e-rickshaws-carrying-goods-12-seasons-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1013-517819-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: सामान ढोने वाले ई-रिक्शा पर सख्ती, 12 सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: सामान ढोने वाले ई-रिक्शा पर सख्ती, 12 सीज
विज्ञापन
उप संभागीय परिवहन विभाग की टीम ने पछवादून में अभियान चलाकर 12 ई-रिक्शा को सीज कर दिया। सभी चालक नियम के विरुद्ध ई-रिक्शा का प्रयोग सामान ढोने में कर रहे थे।
परिवहन विभाग को पिछले काफी समय से ई-रिक्शा में क्षमता से अधिक सामान ढोने की शिकायत मिल रही थी। उधर, यूटिलिटी व अन्य लोडर वाहन संचालक भी ई-रिक्शा से सामान ढोने का विरोध कर रहे थे। चार दिन पहले लोडर वाहन चालकों ने ढालीपुर स्थित उप संभागीय परिवहन कार्यालय के बाहर प्रदर्शन भी किया था। शुक्रवार को उप संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन रावत सिंह कटारिया के नेतृत्व में विभाग की टीम ने विकासनगर, हरबर्टपुर, सहसपुर व सेलाकुई क्षेत्र में अभियान चलाया। इस दौरान 12 ई-रिक्शा संचालक नियमों के उल्लंघन करते पकड़े गए। परिवहन अधिकारी प्रवर्तन रावत सिंह कटारिया ने बताया कि अभियान आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा।