फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Strengthen resources, training and inter-departmental coordination at the district level: Ruhela

जिलास्तर पर संसाधन, प्रशिक्षण और अंतर विभागीय समन्वय को मजबूत करें : रूहेला

Thu, 08 Jan 2026 08:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 08:03 PM IST
विज्ञापन
Strengthen resources, training and inter-departmental coordination at the district level: Ruhela
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में आयोजित बैठक में रूहेला ने अधिकारियों का दिए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति उपाध्यक्ष विनय रूहेला ने कहा कि सभी जिलों में संसाधनों की उपलब्धता, प्रशिक्षण, संचार व्यवस्था तथा अंतर-विभागीय समन्वय को प्राथमिकता के आधार पर मजबूत किया जाए। इसके अलावा मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) का सख्ती से पालन किया जाए।

उपाध्यक्ष रूहेला ने यह निर्देश यूएसडीएमए स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में आयोजित बैठक में अधिकारियों का दिए। उन्होंने कहा कि जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी (डीडीएमओ) आपदा प्रबंधन व्यवस्था की रीढ़ है। किसी भी आपदा की स्थिति में डीडीएमओ आगे आकर न केवल विभिन्न विभागों के बीच केवल समन्वय स्थापित करते हैं बल्कि प्रशासन, रेखीय विभागों व स्थानीय स्तर पर राहत एवं बचाव कार्यों का नेतृत्व भी करते हैं। बैठक में आपदा प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, सुदृढ़ और व्यावहारिक बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। सचिव विनोद कुमार सुमन ने डीडीएमओ को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा उठाई गई समस्याओं, सुझावों पर आपदा प्रबंधन विभाग उचित कार्रवाई करेगा। कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रबंधन को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और फील्ड स्तर के अधिकारियों को हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। बैठक में डीआईजी राजकुमार नेगी, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (क्रियान्वयन) अभिषेक कुमार, वित्त नियंत्रक, मो. ओबैदुल्लाह अंसारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed