फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   story on sai baba

70 साल की अज्जो का घर चलाते हैं साईं बाबा

Tue, 24 Jun 2014 05:25 PM IST
नलिनी गुसाईं/ अमर उजाला, देहरादून
नलिनी गुसाईं/ अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 24 Jun 2014 05:25 PM IST
विज्ञापन
story on sai baba

लोग कुछ भी कहें राजधानी देहरादून निवासी अज्जो देवी का सहारा तो साईं ही हैं।

विज्ञापन


कंडोली निवासी 70 वर्षीय अज्जो की साईं बाबा पर पूर्ण श्रद्धा है। अज्जो के पति और बेटों ने उनका साथ छोड़ दिया है। बाबा की दर से ही अज्जो का गुजारा चल रहा है।

अज्जो कहती हैं कि लोग साईं बाबा के बारे में कुछ भी कहें लेकिन मेरा घर तो बाबा के ही सहारे चल रहा है। मेरा बाबा पर पूरा विश्वास है।

अज्जो ने बताया कि जब बच्चे छोटे थे तो पति ने साथ छोड़ दिया। दो बेटे और तीन बेटियों को लोगों के घरों में खाना बनाकर पाला। दो बेटियों की शादी हो गई है।

विज्ञापन

जब तक बाबा हैं, हमारा घर चलता रहेगा

story on sai baba

विवाह होते ही दोनों बेटे अलग हो गए। बताया कि दो साल पहले मेरा एक्सीडेंट हुआ और काम करने की स्थिति में नहीं रही।

तब से हर रोज दिन का खाना साईं मंदिर में खाने आती हूं। सुबह से शाम तक यहीं बैठी रहती हूं, जो मिलता है उसी से घर चलता है।

सबसे छोटी बेटी है, जो कंप्यूटर का कोर्स कर रही है। अज्जो कहती हैं कि मैंने बेटी से कहा कि तुझे काम करने की जरूरत नहीं है, तू पढ़, जब तक बाबा हैं, हमारा घर चलता रहेगा।

अज्जो कहती हैं कि अगर हो पाता है तो कभी-कभार घर में खाना बना लेती हूं।

विज्ञापन

पुजारी भी नहीं रखते शंकराचार्य से इत्तफाक

story on sai baba

द्वारिका पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती भले ही यह कह रहे हैं कि शिरडी के साईं बाबा की पूजा नहीं करनी चाहिए।

बाबा हिंदुओं को बांट रहे हैं, लेकिन साईं बाबा में आस्था रखने वाले ऐसा नहीं मानते। यही नहीं हिंदू मंदिरों से जुड़े पुजारी भी शंकराचार्य की बात से सहमत नहीं हैं।

साईं बाबा सबको साथ लेकर चलते हैं। उन्होंने कभी हिंदुओं को बांटने का काम नहीं किया। जिसकी उन पर श्रद्धा है, वह उनकी पूजा करे तो इसमें गलत क्या है? हिंदू धर्म में बाबा का विशेष स्थान है।
- दिगंबर भरत गिरी, मुख्य पुजारी, टपकेश्वर मंदिर

आस्था और श्रद्धा के विषयों में विवाद उचित नहीं है। बाबा को अच्छे व्यक्ति के रूप में मानना गलत नहीं है। लेकिन उन्हें राम या कृष्ण के समकक्ष खड़ा कर देना उचित नहीं है। संतों को भगवान का स्थान नहीं दिया जा सकता है।
- आचार्य बिपिन जोशी, मुख्य पुजारी, माता वैष्णो देवी गुफा मंदिर

विज्ञापन

शहर का सबसे पुराना साईं मंदिर

story on sai baba

राजपुर रोड स्थित साईं बाबा का मंदिर शहर का सबसे पुराना साईं मंदिर है। दून में इसके बाद ही दूसरे साईं मंदिर बने हैं। राजपुर रोड स्थित साईं मंदिर की स्थापना वर्ष 1994 में ऊषा भल्ला ने की थी।

साईं मंदिर के पुजारी पंडित विनोद कुमार झा ने बताया कि ऊषा भल्ला को स्वप्न में साईं बाबा ने दर्शन दिए थे। इसके बाद उन्होंने साईं मंदिर की स्थापना कराई।

भल्ला की मृत्यु के बाद उनके पति केदारनाथ भल्ला और उनकी दूसरी पत्नी रीता भल्ला साईं मंदिर की देखरेख कर रहे हैं। यहां प्रतिदिन भंडारा होता है। सुबह से शाम तक बाबा की पांच बार आरती होती है।

पुजारी ने बताया कि हर राज्य में बाबा के श्रद्धालु हैं, जो यहां आते हैं। बृहस्पतिवार को बाबा का विशेष श्रृंगार, पूजन और भंडारे का आयोजन किया जाता है।

बाबा के दर्शन को दूसरे राज्यों से आ रहे लोग

story on sai baba

इन दिनों मसूरी, हरिद्वार और ऋषिकेश आदि जगहों पर घूमने के लिए दूसरे प्रदेशों से लोग आ रहे हैं। इनमें से कई लोग राजपुर रोड स्थित साईं बाबा के मंदिर में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

बाबा पर निष्ठा और विश्वास ही है कि घूमने आए लोग साईं मंदिर में दर्शन करने भी आ रहे हैं। बिजनौर के धामपुर से आए संजय चौहान ने बताया कि दून के साईं बाबा मंदिर के बारे में बहुत सुना था।

यहां आना हुआ तो परिवार के साथ बाबा के दर्शन के लिए पहुंच गए। अमृतसर से आए राजीव सेठ परिवार के साथ मंदिर पहुंचे थे।

उन्होंने बताया कि हरिद्वार आए थे तो यहां बाबा के दर्शन के लिए भी आ गए। यहां आने वाले कई श्रद्धालुओं से बातचीत की गई तो लगभग सभी का यही कहना था कि साईं बाबा ने कभी हिंदुओं को नहीं बांटा।

मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित विनोद कुमार झा ने बताया कि प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग साईं बाबा के दर्शन के लिए आते हैं। बाबा के बारे में ऐसी गलत बात का हम विरोध करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed