फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Stones pelted on laborers doing smart city work Bindal bridge Chakrata Road Dehradun Uttarakhand news

देहरादून: स्मार्ट सिटी का काम कर रहे मजदूरों पर पथराव, पांच घायल, एक की हालत गंभीर, आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

Mon, 25 Sep 2023 12:35 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 25 Sep 2023 12:35 PM IST
सार

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक यहां पर स्मार्ट सिटी का काम चल रहा था। खोदाई में कई मजदूर लगे हुए थे। इस दौरान विवाद हो गया। पत्थर मरने वालों के खिलाफ देर रात शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना चकराता रोड पर बिंदाल पुल के पास की है। 

विज्ञापन
Stones pelted on laborers doing smart city work Bindal bridge Chakrata Road Dehradun Uttarakhand news
स्मार्ट सिटी का काम कर रहे मजदूरों पर पथराव - फोटो : amar ujala

विस्तार

स्मार्ट सिटी का काम कर रहे मजदूरों और स्थानीय लोगों में रविवार देर रात झगड़ा हो गया। कुछ लोगों ने मजदूरों पर पत्थरों से हमला कर दिया। इसमें पांच मजदूर घायल हुए हैं। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। काम कर रहे मजदूरों ने वहां पर जेसीबी लगाकर सड़क जाम करने की कोशिश की।

विज्ञापन


इसके बाद पुलिस पहुंची स्थिति को संभाला। पत्थर मरने वालों के खिलाफ देर रात शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना चकराता रोड पर बिंदाल पुल के पास की है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक यहां पर स्मार्ट सिटी का काम चल रहा था। खोदाई में कई मजदूर लगे हुए थे। इस दौरान वहां पर पास की बस्ती के कुछ लोगों की साइकिल खड़ी थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: आयुष्मान क्लेम में प्रदेश का बेहतर काम, अस्पतालों को सात दिन में किया भुगतान, केंद्र देगा अब इनाम
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कुछ मजदूरों ने लोगों से इन्हें हटाने को कहा। इस बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। आरोप है कि बस्ती के आठ-दस युवकों ने आकर पथराव कर दिया। इससे कुछ मजदूरों को चोट लगी है। कोतवाल राकेश गुसाईं ने बताया कि घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। आरोपी भाग गए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed