फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: forest constable recruitment exam cheating Case STF ASP will discuss the case

Dehradun: वन आरक्षी भर्ती परीक्षा में नकल का मामला, STF के एएसपी करेंगे मुकदमे की विवेचना

Mon, 10 Apr 2023 02:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 10 Apr 2023 02:31 PM IST
सार

वन आरक्षी भर्ती परीक्षा से ठीक एक दिन पहले एसटीएफ ने शनिवार को हरिद्वार के गुरुकुल नारसन के एमएस कोचिंग सेंटर पर छापा मारकर संचालक मुकेश सैनी और प्राइवेट कॉलेज के सहायक प्रोफेसर रचित पुंडीर को गिरफ्तार किया गया था।
 

विज्ञापन
Dehradun:  forest constable recruitment exam cheating Case STF ASP will discuss the case
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

वन आरक्षी भर्ती परीक्षा में नकल का षडयंत्र रचने के मुकदमे की जांच एसटीएफ के एएसपी चंद्रमोहन सिंह को सौंपी गई है। ऐसा नए कानून में प्रावधान के तहत किया गया है। इस कानून के तहत दर्ज मुकदमे की विवेचना एडिशनल एसपी स्तर के अधिकारी को ही करनी होती है।

विज्ञापन


वन आरक्षी भर्ती परीक्षा से ठीक एक दिन पहले एसटीएफ ने शनिवार को हरिद्वार के गुरुकुल नारसन के एमएस कोचिंग सेंटर पर छापा मारकर संचालक मुकेश सैनी और प्राइवेट कॉलेज के सहायक प्रोफेसर रचित पुंडीर को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन


आरोपियों के खिलाफ मंगलौर थाने में नए नकलरोधी कानून के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपियों की ब्लूटूथ के माध्यम से नकल कराने की योजना थी। ब्लूटूथ डिवाइस को कपड़ों में सिलवाया जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में तीन अभ्यर्थियों के नाम भी सामने आए थे, जिन्हें अलग-अलग सेंटरों पर परीक्षा देनी थी। एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि मुकदमे की विवेचना एएसपी चंद्रमोहन सिंह कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed