फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   STF has closed 20 Facebook accounts related to heli ticket

Dehradun: हेली टिकट फर्जीवाड़े से जुड़े 20 फेसबुक अकाउंट ब्लॉक कराए, अब तक 64 वेबसाइट की गई बंद

Wed, 12 Jun 2024 01:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 12 Jun 2024 01:29 PM IST
सार

पिछले साल 44 वेबसाइट को बंद कराया जा चुका था। बावजूद इसके सैकड़ों लोग देशभर में ठगी का शिकार हुए थे। इन पर कार्रवाई करते हुए एसटीएफ ने एक गिरोह को भी पकड़ा था।

विज्ञापन
STF has closed 20 Facebook accounts related to heli ticket
जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचा हेलीकॉप्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केदारनाथ यात्रा में हेली टिकट फर्जीवाड़े से जुड़े 20 फेसबुक अकाउंट को एसटीएफ ने बंद कराया है। इन पर अकाउंट पर लोगों को टिकट बुक कराने का झांसा दिया जा रहा था। एसटीएफ अन्य अकाउंट की भी जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि इन नंबरों पर फोन करने पर ठग ऑफलाइन टिकट बिक्री का ऑफर भी देते हैं। ऐसे में जो लोग यात्रा पर गए हैं उनके ठगी का शिकार होने की आशंका ज्यादा रहती है।

विज्ञापन


बता दें कि एसटीएफ ने पिछले साल फर्जी वेबसाइट को बंद कराने का अभियान शुरू किया था। इस क्रम में पिछले साल 44 वेबसाइट को बंद कराया जा चुका था। बावजूद इसके सैकड़ों लोग देशभर में ठगी का शिकार हुए थे। इन पर कार्रवाई करते हुए एसटीएफ ने एक गिरोह को भी पकड़ा था।
विज्ञापन


एसटीएफ ने 20 फेसबुक अकाउंट को ब्लॉक किया
ठगी की आशंका को देखते हुए इस साल भी एसटीएफ ने शुरूआत से फर्जी वेबसाइट की जांच शुरू की। एसटीएफ ने पिछले माह 20 वेबसाइट को बंद करा दिया था। वेबसाइट पर शिकंजा कसा गया तो साइबर ठगों ने सोशल मीडिया पर अपना जाल फैलाया। कई फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ठगों ने टिकट बुक कराने का दावा करना शुरू किया। तमाम तरह के मोबाइल नंबर इन फेसबुक अकाउंट पर दर्ज किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले दिनों अमर उजाला ने भी सोशल मीडिया पर फैले इस जाल को पाठकों को बताया था। लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से भी की। इसी क्रम में एसटीएफ ने 20 फेसबुक अकाउंट को ब्लॉक किया है। एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि लगातार सोशल मीडिया की निगरानी की जा रही है।


ये भी पढ़ें..By-Election 2024:  मंगलौर में बसपा के चुनाव लड़ने पर सस्पेंस, लोकसभा चुनाव नतीजों ने बढ़ाई चिंता

कई टीमें इस तरह की शिकायतों को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई कर रही हैं। उन्होंने बताया कि एसटीएफ और साइबर थाना की ओर से सोशल मीडिया पर इसके लिए जागरूकता अभियान भी छेड़ा हुआ है। यदि किसी के साथ ठगी होती है तो वह साइबर वित्तीय हेल्पलाइन डॉयल 1930 पर कॉल कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed