Dehradun: हेली सेवा के नाम पर यात्रियों से ठगी करने वाली 15 से अधिक वेबसाइट STF ने की ब्लाॅक, यहां देखें
चारों धामों में हेली सेवा बुकिंग के नाम पर लगातार यात्रियों से ठगी की शिकायतें आ रही हैं। इस तरह की कई शिकायतें अभी तक दर्ज हो चुकी है। चूंकि अभी चारधाम यात्रा चरम पर है, इसलिए ठग असली साइटों से मिलती-जुलती वेबसाइट तैयार कर लोगों से ठगी कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हेली सेवा के नाम पर यात्रियों से ठगी करने वाली 15 से अधिक वेबसाइटों को एसटीएफ ने ब्लाॅक कर दिया है। इन वेबसाइटों से लगातार ठगी की शिकायतें सामने आ रही थी। एसटीएफ ने लोगों को सलाह दी है कि वह बुकिंग करने से पहले इन वेबसाइटों के बारे में पूरी जानकारी हासिल कर लें।
दरअसल, उत्तराखंड के केदारनाथ, बदरीनाथ सहित चारों धामों में हेली सेवा बुकिंग के नाम पर लगातार यात्रियों से ठगी की शिकायतें आ रही हैं। इस तरह की कई शिकायतें अभी तक दर्ज हो चुकी है। चूंकि अभी चारधाम यात्रा चरम पर है, इसलिए ठग असली साइटों से मिलती-जुलती वेबसाइट तैयार कर लोगों से ठगी कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें...Kedarnath Dham: यात्रा के लिए आठ मई तक पंजीकरण पर रोक, अगले तीन से चार दिन तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान
लिहाजा एसटीएफ ने जांच के बाद 15 से अधिक ऐसे वेबसाइटों को ब्लॉक कर दिया है। जिनसे ठगी की शिकायत मिल चुकी है या ठगी की संभावना है। एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने कहा कि यात्रियों को भी सलाह दी जाती है कि वह हेली सेवा बुकिंग से पहले जिसे वेबसाइट से बुकिंग कर रहे हैं, उसके बारे में जानकारी एकत्र कर लें। जिसे कि ठगी का शिकार न हो।
इन वेबसाइटों को किया ब्लॉक
- www.helicopterticketbooking.in
-radheheliservices.online
-kedarnathticketbooking.co.in
-heliyatrairtc.co.in
-kedarnathtravel.in
-instanthelibooking.in
-kedarnathticketbooking.in
-kedarnathheliticketbooking.in
-helicopterticketbooking.co.in
-indiavisittravels.in
-tourpackage.info
-heliticketbooking.online
-vaisnoheliservice.com
-helichardham.in
-irtcyatraheli.in