फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   STF arrested the killer from Vijayawada in a filmy style

एसटीएफ ने फिल्मी अंदाज में किया विजयवाड़ा से हत्यारा गिरफ्तार

Thu, 16 Jun 2022 12:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
STF arrested the killer from Vijayawada in a filmy style
रुड़की कोर्ट के बाहर हुए शुटआउट के आरोपी 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को एसटीएफ ने तेलंगाना के विजयवाड़ा से गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी के पिछले साल भी प्रयास हुए थे लेकिन उसके साथियों ने पुलिस पर हमला कर उसे छुड़ा लिया था। अब पुलिस ने हमलावरों समेत वसीम को गिरफ्तार कर लिया। वसीम को बी वारंट पर एसटीएफ जल्द ही उत्तराखंड लाएगी।
विज्ञापन

एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि 20 दिसंबर 2019 को गंगनहर थाना क्षेत्र में कोर्ट के बाहर ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामलें में सुपारी किलर वसीम और उसकी पत्नी रुबीना का नाम सामने आया था। गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस ने वसीम पर 50 हजार रुपये और रुबीना पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इस मामले में एसटीएफ ने जांच की तो पिछले साल दिसंबर में तेलंगाना के साइबराबाद थाना क्षेत्र में रेड मारी गई थी। इस दौरान रुबीना को तो गिरफ्तार कर लिया गया था। मगर, उसके साथियों ने पुलिस पार्टी पर मिर्च पाउडर फेंककर वसीम को भगा दिया था।
विज्ञापन

इस प्रकरण में तेलंगाना के साइबराबाद थाने में वसीम, रुबी और सलमान व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। अब 10 दिन पहले पुलिस टीम को फिर से विजयवाड़ा और अन्य शहरों में भेजा गया। वहां पर टीम ने रैकी करते हुए विजयवाड़ा से बुधवार को वसीम, रुबी और सलमान को गिरफ्तार कर लिया। चूंकि, इन तीनों के खिलाफ साइबराबाद में पुलिस पर हमला करने का मुकदमा दर्ज है तो फिलहाल तीनों को साइबराबाद थाना पुलिस को सौंपा गया है। इसके बाद वसीम को बी वारंट पर उत्तराखंड लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 दिनों तक वेशभूषा बदलकर रहे
एसटीएफ से टीम में दरोगा उमेश कुमार और सिपाही चमन कुमार शामिल थे। इनमें दरोगा उमेश कुमार 10 दिनों से एक महिला के रूप में रह रहे थे। उन्होंने इस दरम्यान वहां की भाषा भी सीखी और बुर्का पहनकर पड़ताल की। लोगों के बीच में रहकर उन्होंने इस पूरे काम को अंजाम दिया। इसी तरह सिपाही चमन कुमार ने लुंगी पहनकर वहीं की वेशभूषा अपनाई और अपराधियों को तलाश करने में मदद की।

10 लाख रुपये की सुपारी ली थी वसीम ने
वर्ष 2019 में वसीम को विजयवाड़ा से बुलाया गया था। ग्राम प्रधान की हत्या करने के लिए उसने 10 लाख रुपये की सुपारी ली थी। उसकी पत्नी ने रुड़की में रहकर मदद की थी। दोनों काफी दिनों से रुड़की में रह रहे थे। हरिद्वार पुलिस ने दोनों की काफी तलाश की, लेकिन जब नहीं मिले तो उनके ऊपर इनाम घोषित किया था। इधर, वसीम को छुड़ाने वाले अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed