{"_id":"6760899babb67a1a0a0a14c4","slug":"statements-will-be-taken-for-magisterial-inquiry-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1013-571791-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: मजिस्ट्रेटी जांच के लिए 23 तक होंगे बयान दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: मजिस्ट्रेटी जांच के लिए 23 तक होंगे बयान दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेलाकुई की हैब फार्मा कंपनी में आग लगने की घटना की चल रही मजिस्ट्रेटी जांच में बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया जारी है। एसडीएम विकासनगर के न्यायालय ने बयान दर्ज कराने के लिए 23 दिसंबर तक का समय दिया है।
सेलाकुई स्थित हैब फार्मा कंपनी में सात नवंबर को शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई थी। इस घटना में कंपनी में कार्यरत 11 कर्मचारी झुलस गए थे। इनमें से हरबर्टपुर के आसन बाग निवासी एक कर्मचारी की मौत हो गई थी। घटना के तुरंत बाद जिलाधिकारी ने मजिस्ट्रेटी जांच कराने के आदेश दिए थे। घटना की जांच कर रहे एसडीएम विकासनगर विनोद कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में साक्ष्य एकत्रित करने व मौके पर मौजूद गवाहों के बयान की प्रक्रिया अभी चल रही है।
उन्होंने बताया कि गवाहों को अपने लिखित व मौखिक बयान देने के लिए 23 दिसंबर तक का समय दिया गया है। बयान हो जाने के बाद जांच संबंधी आगे की कार्रवाई की जाएगी।