फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   State Sports Mahakumbh begins on 20th, more than one lakh players have registere

Dehradun News: राज्य खेल महाकुंभ का आगाज 20 से, एक लाख से अधिक खिलाड़ी कर चुके पंजीकरण

Mon, 15 Dec 2025 01:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
State Sports Mahakumbh begins on 20th, more than one lakh players have registere

विज्ञापन
न्याय पंचायत, विधानसभा, संसदीय व राज्यस्तर चैंपियनशिप में 26 खेलों का होगा आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। प्रदेश में 20 दिसंबर से शुरू हो रहे खेल महाकुंभ में प्रतिभाग के लिए अब तक एक लाख से अधिक खिलाड़ी ऑनलाइन पंजीकरण कर चुके हैं। प्रतियोगिता में 26 खेल होंगे, जिसमें न्याय पंचायत स्तर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि खेल प्रतियोगिता और राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्राफी का आयोजन किया जाएगा।

विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित कुमार सिन्हा के मुताबिक, विधानसभा स्तर पर विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी और संसदीय क्षेत्र स्तर पर सांसद चैंपियनिशप ट्रॉफी का आयोजन किया जाएगा। सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी के तहत राज्य के आठ संसदीय क्षेत्रों को शामिल किया गया है। आयोजन समिति में संसदीय क्षेत्रों के सांसद संरक्षक, संसदीय क्षेत्र के जिले के जिला पंचायत अध्यक्ष सह संरक्षक, जिलाधिकारी अध्यक्ष, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अधिशासी अधिकारी, निदेशक उच्च शिक्षा की ओर से नामित महाविद्यालयों के प्राचार्य, सीएमओ, सीईओ, डीपीआरओ, जिला सूचना अधिकारी इस समिति में सदस्य होंगे। जिला खेल अधिकारी सह आयोजक और जिला युवा कल्याण अधिकारी आयोजक होंगे।
विज्ञापन

----------
इस आयु वर्ग के खिलाड़ी कर सकेंगे प्रतिभाग
देहरादून। खेल महाकुंभ में दस से 14 और 14 से 19 आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाएं प्रतिभाग कर सकेंगे। इसके अलावा दिव्यांग वर्ग के लिए भी प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed