फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   State level webinar on Women's Day today

यूकॉस्ट, डीएवी और डॉल्फिन महिला दिवस पर करेंगे महिला वैज्ञानिकों को सम्मानित

Mon, 08 Mar 2021 01:59 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
State level webinar on Women's Day today
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर यूकॉस्ट, डीएवी और डॉल्फिन इंस्टीट्यूट राज्य की अग्रणी महिला वैज्ञानिकों को सम्मानित करेगा। रविवार को सम्मान के लिए महिला वैज्ञानिकों का चयन किया गया।
विज्ञापन

यूकॉस्ट के महानिदेशक डॉ. राजेंद्र डोभाल ने कहा कि महिला वैज्ञानिकों की ओर से किए गए शोध कार्य प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगें। महिला वैज्ञानिकों को चयन विज्ञापन के माध्यम से प्राप्त आवेदनों और शोध सारांश के आधार पर विशेष ज्यूरी द्वारा किया गया। आयोजन सचिव प्रशांत सिंह ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस आठ मार्च को तीनों संस्थाएं मिलकर राज्य स्तरीय वेबिनार का आयोजन करेगी। जिसका विषय उत्तराखंड के विकास में महिला शोधार्थियों की भूमिका रहेगी। इसमें यूकॉस्ट की ओर से चयनित अग्रणी महिला वैज्ञानिक अपने शोध की ऑनलाइन प्रस्तुति देंगी। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आनी वाली महिला वैज्ञानिकों को क्रमश: पांच हजार, तीन हजार और दो हजार पुरस्कार राशि दी जाएगी। शेष विजेताओं को एक हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। वेबिनार में मुख्य अतिथि के तौर पर महानिदेशक यूकॉस्ट डॉ. राजेन्द्र डोभाल होंगे। इस दौरान डीएवी के प्राचार्य अजय सक्सेना, प्रशांत सिंह, डाल्फिन इंस्टीट्यूट से डॉ. शैलजा पंत, सहित डॉ. संजय अग्रवाल, डॉ. डीपी उनियाल आदि मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed