{"_id":"5e5c19358ebc3ec757632026","slug":"state-government-has-become-deaf-on-regional-issues-vikas-nagar-news-drn33793712","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘क्षेत्रीय मुद्दों पर गूंगी-बहरी हो चली है प्रदेश सरकार’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘क्षेत्रीय मुद्दों पर गूंगी-बहरी हो चली है प्रदेश सरकार’
विज्ञापन
शीशमबाड़ा प्लांट के विरोध में धरना प्रदर्शन करते क्षेत्रीय लोग।
- फोटो : VIKAS NAGAR
शीशमबाड़ा स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के विरोध में स्थानीय लोगों का धरना 147वें दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। वहीं, तीन दिन पूर्व धरने के दौरान स्वास्थ्य खराब होने से अस्पताल में भर्ती राजेश शर्मा का उपचार अब भी जारी है।
बीते 40 दिन से राजेश शर्मा के साथ दिन-रात धरना दे रहे प्रेम सिंह नेगी ने कहा कि क्षेत्रीय मुद्दों पर प्रदेश सरकार गूंगी-बहरी हो चली है। सरकार को क्षेत्रीय लोगों की समस्याओं से कोई जन सरोकार नहीं है। दुर्गंध के कारण प्लांट के आसपास के करीब 10 किमी के दायरे में लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो रहा है। प्लांट से निकलने जहरीली गैसों के कारण ही रोजेश शर्मा के स्वास्थ्य में गिरावट आई है। कहा कि भू माफिया को लाभ पहुंचाने के लिए ही सरकार ने प्लांट को सहस्त्रधारा रोड से शीशमबाड़ा में शिफ्ट किया। पूरा प्लांट मानकों को ताक पर रखकर संचालित हो रहा है। कहा कि प्लांट के न हटने तक लोगों का धरना प्रदर्शन दिन-रात जारी रहेगा।
धरना देने वालों में प्रेम सिंह नेगी, आशा रावत, सुधीर रावत, निरंजन चौहान, संदीप भंडारी, विनिता भंडारी, पूनम पंवार, नीलम थापा, आशा कंडारी, रीता शर्मा, नारायण सिंह, गणेश रतूड़ी, कुसुम भट्ट, राहुल कुकरेती, बीना बमराड़ा, श्रीपाल ठाकुर, विकास रावत, देवकी थापा, रुपाली, अरविंद भट्ट, सीएम जोशी, नीमा जोशी, उमा पंवार, नीति पंवार, दीपा जोशी, सुमित्रा सती, कमला नेगी आदि शामिल रहे।