फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Started a serial fast in the Government Post Graduate

Dehradun News: 10 सूत्री मांगों को लेकर एबीवीपी ने शुरू किया क्रमिक अनशन

Sat, 17 Feb 2024 02:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Started a serial fast in the Government Post Graduate
I- छात्रसंघ अध्यक्ष के नेतृत्व उच्च शिक्षा मंत्री से मिले छात्र
विज्ञापन

I

I- मांगें पूरी नहीं होने पर आमरण अनशन की दी चेतावनीI

10 सूत्रीय मांगों को लेकर एबीवीपी से जुड़े छात्रों ने शुक्रवार से वीर शहीद केसरीचंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। उन्होंने विरोध में शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। छात्रों का कहना है कि मांगें पूरी न होने पर वे महाविद्यालय में तालाबंदी और आमरण अनशन के लिए बाध्य होंगे।

क्रमिक अनशन से पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष आशीष बिष्ट के नेतृत्व में छात्रों के प्रतिनिधि मंडल ने देहरादून में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से मुलाकात की। मंत्री ने छात्रों को मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन




छात्रसंघ अध्यक्ष ने कहा कि विभिन्न मांगों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद लंबे समय से संघर्ष कर रही है। इसके लेकर कई बार निदेशालय और शासन को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन छात्रों को सभी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि अब आश्वासन से काम चलने वाला नहीं है। जब तक सभी मांगे पूरी नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रमिक अनशन पर बैठने वालों में छात्रसंघ उपाध्यक्ष माही वर्मा, कोषाध्यक्ष वंशिका दयाल, विक्की पंवार, आशीष सिंह, विकेश तोमर, ईशा, अरूण चौहान, प्रवीण सुमाण, सूरज शाह, ऋषभ तोमर, शिवम राणा आदि शामिल रहे।






Iआंदोलित छात्राें की प्रमुख मांगेI



स्नातक कला संकाय में भूगोल, फाइन आर्ट्स समाजशास्त्र, दर्शनशास्त्र, सेना विज्ञान, विज्ञान संकाय में कंप्यूटर साइंस और स्नातकोत्तर कला संकाय में शिक्षा शास्त्र, संस्कृत, मानव विज्ञान, अर्थशास्त्र विषय शुरू किए जाएं। वनस्पति विज्ञान और जंतु विज्ञान शुरू किए जाएं। तीनों संकाय में सेक्शन बढाए जाएं। बीएड विभाग को स्ववित्त पोषित से हटा कर शासकीय किया जाए। रिक्त पदों पर प्राध्यापकों की तैनाती हो। वार्डन की तैनाती कर छात्रावास को शुरू किया जाए। महाविद्यालय को जाने वाली दोनों सड़क की हालत सुधारी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed