फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Stamp vendors along with advocates remained on strike

Dehradun News: पूरे जिले में नहीं बिके स्टांप, दो दिन और हड़ताल पर रहेंगे अधिवक्ता

Wed, 07 Aug 2024 02:26 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Stamp vendors along with advocates remained on strike
I- रजिस्ट्री प्रक्रिया में नई व्यवस्था का विरोध कर रहे हैं अधिवक्ता और स्टांप विक्रेता
विज्ञापन

I

I
I

I- आज मुख्यमंत्री से मिलने का समय लेंगे अधिवक्ता, बार काउंसिल में भी उठाया मामलाI



रजिस्ट्री प्रक्रिया में नई व्यवस्थाओं के विरोध में मंगलवार को अधिवक्ताओं के साथ स्टांप वेंडर भी हड़ताल पर रहे। इस दौरान देहरादून की सभी कचहरियों में एक भी स्टांप नहीं बिका। इससे लोगों के शपथपत्र भी नहीं बन सके। अधिवक्ताओं ने दो दिन और हड़ताल का निर्णय लिया है। इसके लिए देहरादून और हरिद्वार की सभी बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने संयुक्त बैठक की।



अधिवक्ताओं के अनुसार हड़ताल की अवधि को और भी बढ़ाया जा सकता है। इसके लिए बार काउंसिल से भी चर्चा की जा रही है। गौरतलब है कि जमीनों की रजिस्ट्री प्रक्रिया में हाल ही में नया बदलाव किया गया है। इसके तहत रजिस्ट्री में शामिल सभी लोगों का पब्लिक डाटा एंट्री में मोबाइल नंबर और ई-मेल एड्रेस जरूरी कर दिया गया है। अधिवक्ताओं का मानना है कि इससे आने वाले समय में धोखाधड़ी की संभावनाएं बढ़ जाएंगी। इसके विरोध में अधिवक्ता गत 30 जून से सब रजिस्ट्रार कार्यालयों का बहिष्कार कर रहे हैं। यही नहीं जल्द ही ऑनलाइन रजिस्ट्री की प्रक्रिया भी शुरू होने जा रही है। इससे अधिवक्ताओं और स्टांप वेंडर दोनों के बीच रोष है।
विज्ञापन


आशंका जताई जा रही है कि रजिस्ट्री प्रक्रिया से अधिवक्ताओं और स्टांप विक्रेताओं को बाहर करने की तैयारी की जा रही है। इसके विरोध में देहरादून, विकासनगर, ऋषिकेश, डोईवाला समेत हरिद्वार की कई कोर्ट परिसरों में स्टांप वेंडर हड़ताल पर रहे। किसी भी कचहरी में एक भी स्टांप नहीं बिका। इसके अलावा नए मुकदमों के लिए अधिवक्ताओं के वकालत नामे की प्रक्रिया भी पूरी नहीं हो पाई। इससे कचहरियों में आने वाले वादकारियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कचहरी में पूरी तरह से सन्नाटा पसरा रहा। सामान्य रूप से अदालतों में कार्यवाही सुचारू रही, लेकिन सब रजिस्ट्रार कार्यालयों में कुछ काम नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन








Iदो दिन और हड़ताल, संयुक्त बैठक में फैसलाI



दून बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीश शर्मा बंटू ने बताया कि मंगलवार को हरिद्वार की सभी बार एसोसिएशन के पदाधिकारी देहरादून पहुंचे थे। करीब दो घंटे तक सभी ने रजिस्ट्री प्रक्रिया में इस नई व्यवस्था पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि संयुक्त बैठक में आगामी दो दिनों तक हड़ताल पर रहने का निर्णय लिया गया है। अब इस मामले को बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के संज्ञान में भी लाया गया है।







Iप्रदेशव्यापी हो सकती है हड़तालI



बार काउंसिल के सदस्य भी इस व्यवस्था पर विचार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि काउंसिल इस पर प्रदेशव्यापी हड़ताल का फैसला भी ले सकती है। हालांकि, इससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलने का वक्त लिया गया है। बुधवार को बार काउंसिल के सदस्य और बार एसोसिएशन के पदाधिकारी मुख्यमंत्री से मिलकर इस मुद्दे को उनके सामने उठाएंगे। यदि कोई हल नहीं निकलता है तो आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा।







Iनहीं हो सकीं 2000 से ज्यादा रजिस्ट्रीI



अधिवक्ता गत 30 जुलाई से हड़ताल कर रहे हैं। देहरादून के चार सब रजिस्ट्रार कार्यालयों में हर दिन तकरीबन 300 रजिस्ट्री होती हैं। इस हिसाब से सात दिनों के भीतर पूरे जिले में 2000 से ज्यादा रजिस्ट्री नहीं हो पाईं। इससे सरकार को भी राजस्व का नुकसान हो रहा है। हालांकि, हड़ताल समाप्त होने के बाद देरी से ये रजिस्ट्री कराई जाएंगी। मगर, इस बीच तमाम दुश्वारियों का सामना करना पड़ सकता है। इसी तरह हरिद्वार में भी बीते चार दिनों से रजिस्ट्री का काम ठप है। वहां भी लगभग एक हजार से ज्यादा रजिस्ट्री नहीं हो पाईं।








Iएक करोड़ के स्टांप बिकते हैं रोजानाI



देहरादून की सभी कचहरियों देहरादून, डोईवाला, ऋषिकेश और विकासनगर में तकरीबन 400 से ज्यादा स्टांप विक्रेता हैं। अकेले देहरादून कोर्ट परिसर में ही 200 के करीब छोटे-बड़े स्टांप विक्रेता कारोबार करते हैं। सामान्य दिनों में यहां से 70 लाख रुपये से एक करोड़ रुपये के बीच स्टांप की बिक्री की जाती है, लेकिन मंगलवार को स्टांप की बिक्री नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed