फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   SSB start checking campaign on india nepal border for diwali

आतिशबाजी का सामान नेपाल ले जाने पर रोक, एसएसबी ने शुरु किया चेकिंग अभियान

Thu, 12 Oct 2017 02:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Thu, 12 Oct 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
SSB start checking campaign on india nepal border for diwali

नेपाल के बैतड़ी जिला प्रशासन और पुलिस के अनुरोध पर एसएसबी ने नेपाल को पटाखे या अन्य आतिशबाजी का सामान ले जाने पर रोक लगा दी है। इसके लिए भारत-नेपाल की झूलाघाट सीमा पर सघन चेकिंग अभियान शुरू हो गया है। नेपाल में किसी भी तरीके के विस्फोटक के प्रयोग पर रोक है। इसी कारण वहां की सरकार ने दिवाली पर यह कदम उठाया है।

विज्ञापन


नेपाल के बैतड़ी जिला प्रशासन ने सीमा पर तैनात भारत और नेपाल की सुरक्षा एजेंसियों को पत्र लिखकर दीपावली के मद्देनजर सीमा पर कड़ी चौकसी रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही दीपावली पर पटाखे, फुलझड़ी, अनार या अन्य किसी प्रकार के आतिशबाजी के सामान पर पूर्ण रोक लगा दी है।
विज्ञापन


 

SSB start checking campaign on india nepal border for diwali

नेपाल पुलिस के जवानों से कहा गया है कि वह भारतीय सुरक्षा एजेंसियों से तालमेल बनाएं और इस तरह के सामान को नेपाल न आने दें। नेपाल से इस तरह का पत्र आने के बाद झूलाघाट सीमा पर तैनात एसएसबी ने भारत में रह रहे नेपाल के सभी लोगों से कहा है कि नेपाल जाते समय किसी भी तरीके की आतिशबाजी का सामान को लेकर न जाएं।

एसएसबी के सहायक उपनिरीक्षक रमेश भट्ट ने बताया कि इसके बावजूद कोई व्यक्ति आतिशबाजी के सामान के साथ पकड़ा जाता है तो उस सामान को झूलापुल से ही वापस कर दिया जाएगा। यदि सामान लावारिस हालत में मिला तो उसे जब्त कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed