{"_id":"592994b44f1c1b9944536269","slug":"ssb-declared-high-alert-on-indo-nepal-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, SSB ने शुरु की पेट्रोलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, SSB ने शुरु की पेट्रोलिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा
Updated Sat, 27 May 2017 08:40 PM IST
विज्ञापन
नेपाल में 14 जून को होने वाले दूसरे चरण के चुनाव को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर एक बार फिर से एसएसबी ने चौकसी तेज कर दी है। एसएसबी 57 वीं वाहिनी के कमांडेंट एलपी उपाध्याय के निर्देश पर एसएसबी जवान सीमा पर पेट्रोलिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन
कमांडेंट ने बताया कि एसएसबी सीमा पर पहले से ही चौकस है। किंतु खुफिया सूत्रों, सरकार और उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद सीमा चौकसी को और अधिक चाक चौबंद किया गया है।
विज्ञापन
सीमा पर आवाजाही करने वालों से पूछताछ और चेकिंग की जा रही है। एफ कंपनी की असिस्टेंट कमांडेंट तन्वी शुक्ला ने बताया कि एसएसबी जवान सीमा पर मुस्तैदी से जुटे हैं।
विज्ञापन