{"_id":"6363e4fb9ffa46291b6be9b7","slug":"ssb-convocation-2022-64-sub-inspector-pass-out-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एसएसबी दीक्षांत समारोह: सरहद की रक्षा के लिए 64 उप निरीक्षक तैयार, प्रशांत कुमार रहे ओवर ऑल बेस्ट प्रशिक्षु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसबी दीक्षांत समारोह: सरहद की रक्षा के लिए 64 उप निरीक्षक तैयार, प्रशांत कुमार रहे ओवर ऑल बेस्ट प्रशिक्षु
Thu, 03 Nov 2022 09:31 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, श्रीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, श्रीनगर
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 03 Nov 2022 09:31 PM IST
सार
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईजी चांस केशिंग ने शहीद स्मृति स्थल पर बल के शहीद जवानों को पुष्पांजलि अर्पित की। प्रशिक्षुओं ने मुख्य अतिथि को सलामी दी। इसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
एसएसबी दीक्षांत समारोह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) के सीटीसी (केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र) में 21वें उप निरीक्षक (सीधी भर्ती) बैच का दीक्षांत समारोह आयोजित हुआ। बल के सीमांत मुख्यालय रानीखेत के महानिरीक्षक (आईजी) चांस केशिंग ने प्रशिक्षुओं के पासिंग आउट परेड (पीओपी) की सलामी ली। परेड के बाद नवागंतुक 64 अधीनस्थ अधिकारी विधिवत रूप से बल मेें शामिल किए गए।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह एसएसबी सीटीसी के परेड ग्राउंड में दीक्षांत समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईजी चांस केशिंग ने शहीद स्मृति स्थल पर बल के शहीद जवानों को पुष्पांजलि अर्पित की। प्रशिक्षुओं ने मुख्य अतिथि को सलामी दी। इसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। सीटीसी के कमांडेंट यतेन नेगी ने प्रशिक्षुओं को राष्ट्र ध्वज और निशान के समक्ष पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
प्रशिक्षुओं का उत्साहवर्धन करते हुए आईजी केशिंग ने कहा कि एसएसबी भूटान और नेपाल की सीमा में अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की सुरक्षा का दायित्व संभाल रही है। दोनों ही मित्र राष्ट्र हैं। ऐसे में उनके समक्ष अलग प्रकार की चुनौतियां है। खुली सीमाओं में सुरक्षा जटिल कार्य है। बल कर्मी इस काम में दक्ष हैं।
विज्ञापन
सीटीसी के डीआईजी सृष्टिराज गुप्ता ने बताया कि 64 प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों को 48 सप्ताह का प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षण अवधि में उन्हें मानसिक एवं शारीरिक तौर पर क्षमता प्रदान करने के साथ ही उनकी सोच को सकारात्मक रखने का प्रयास किया गया है। उन्हें निडर बनाने के लिए साहसिक गतिविधियों जैसे घुड़सवारी, तैराकी, पर्वतारोहण एवं ड्राइविंग का अभ्यास कराया गया है। परेड के बाद मुख्य अतिथि आईजी केशिंग और डीआईजी गुप्ता ने उप निरीक्षकों के कंधों पर दो स्टार लगाए।
महेंद्रगढ़ के प्रशांत कुमार रहे ओवर ऑल बेस्ट प्रशिक्षु
प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न गतिविधियों एवं सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को आईजी ने पुरस्कृत किया। महेंद्रगढ़ (हरियाणा) के प्रशांत कुमार ओवर ऑल बेस्ट प्रशिक्षु रहे। उन्हें बेस्ट वाह्य प्रशिक्षण का भी पुरस्कार मिला। झज्जर (हरियाणा) के प्रशिक्षु अमित कुमार को आंतरिक प्रशिक्षण, कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) के अभिषेक पटियाल को बेस्ट ड्रिल व टर्न आउट, जयपुर (राजस्थान) के राहुल कटारिया को सर्वोत्तम खेल एवं शारीरिक दक्षता और महेंद्रगढ़ (हरियाणा) के अभिषेक गुर्जर को बेस्ट फायरर का पुरस्कार मिला। पुरस्कार हासिल करने वालों में तीन प्रशिक्षु हरियाणा के निवासी हैं। इनमें से तीन पुरस्कार महेंद्रगढ़ की झोली में आए।
एसएसबी में शामिल हुए अधीनस्थ अधिकारी
प्रदेश संख्या
हरियाणा 17
उत्तर प्रदेश 9
दिल्ली 9
उत्तराखंड 8
राजस्थान 8
बिहार 7
झारखंड 2
पश्चिमी बंगाल 1
मणिपुर 1
मध्य प्रदेश 1
एसएसबी में शामिल हुए अधीनस्थ अधिकारी
प्रदेश संख्या
हरियाणा 17
उत्तर प्रदेश 9
दिल्ली 9
उत्तराखंड 8
राजस्थान 8
बिहार 7
झारखंड 2
पश्चिमी बंगाल 1
मणिपुर 1
मध्य प्रदेश 1