{"_id":"6612b4438509553e9c0df602","slug":"srinagar-garhwal-controversial-banner-of-cds-bipin-rawat-put-up-in-the-area-congress-complains-to-police-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar Garhwal: क्षेत्र में लगे सीडीएस बिपिन रावत के विवादित बैनर, कांग्रेस ने पुलिस से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar Garhwal: क्षेत्र में लगे सीडीएस बिपिन रावत के विवादित बैनर, कांग्रेस ने पुलिस से की शिकायत
Sun, 07 Apr 2024 08:32 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 07 Apr 2024 08:32 PM IST
सार
शिकायती पत्र में महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सूरज घिल्डियाल ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों ने सार्वजनिक स्थानों पर यह पोस्टर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विवादित बैनर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
श्रीनगर के सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए कुछ पोस्टर और बैनर को लेकर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है। बैनर में सीडीएस बिपिन रावत की तस्वीर लगी है साथ ही चुनाव में कांग्रेसियों का क्षेत्र में घूमना और उन्हें चुनाव में जवाब देने की बात लिखी गई है। महानगर कांग्रेस कमेटी ने इसको लेकर उपजिलाधिकारी/ सहायक रिटर्निंग अधिकारी श्रीनगर और पुलिस प्रशासन में शिकायत दर्ज की है।
विज्ञापन
शिकायती पत्र में महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सूरज घिल्डियाल ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों ने सार्वजनिक स्थानों पर यह पोस्टर लगाए गए हैं। घिल्डियाल ने कहा कि ऐसा कर कांग्रेस की छवि को धूमिल की जा रही है।
विज्ञापन
Election 2024: चंबा में सीएम धामी का रोड शो, जनसभा में बोले-परिवारवाद और भ्रष्टाचार में उलझी कांग्रेस
विज्ञापन
उन्होंने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इधर एसडीएम नूपुर वर्मा ने कहा कि कांग्रेस की शिकायत पर एसएसटी टीम को आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। श्रीनगर कोतवाली प्रभारी सुनील रावत ने बताया कि एसएसटी टीम मामले की जांच कर रही है।