फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lok Sabha Election 2024 Uttarakhand CM Dhami held a public meeting in Chamba Tehri

Election 2024: चंबा में सीएम धामी का रोड शो, जनसभा में बोले-परिवारवाद और भ्रष्टाचार में उलझी कांग्रेस

Sun, 07 Apr 2024 06:16 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा (टिहरी)
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा (टिहरी) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 07 Apr 2024 06:16 PM IST
सार

Lok Sabha Election 2024 Uttarakhand: सीएम धामी ने जनसभा में जहां कांग्रेस पर निशाना साधा वहीं, भाजपा सरकार के किए गए काम भी गिनाए।

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 Uttarakhand CM Dhami held a public meeting in Chamba Tehri
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज टिहरी के चंबा में भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के समर्थन में आयोजित जनसभा में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने  नगर क्षेत्र में रोड शो करते हुए श्रीदेव सुमन और वीसी गबर सिंह के स्मारक पर पुष्प अर्पित किए।

विज्ञापन


सीएम धामी ने कांग्रेस पर महिलाओं का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने राज्य की पांच लोकसभा सीटों में से एक पर भी महिला को टिकट नहीं दिया है। कहा कि कांग्रेस केवल तुष्टिकरण, परिवारवाद और भ्रष्टाचार में उलझी हुई है। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में भी तुष्टिकरण को भी बढ़ावा दिया है। भाजपा सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में महिलाओं को आगे रखकर उत्तराखंड का समग्र विकास कर रही है।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि उत्तराखंड देश का अकेला ऐसा राज्य है, जिसमें समान नागरिक संहिता, सख्त नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण रोकने, दंगा रोकने से लेकर महिलाओं को सरकारी नौकरी में 30 प्रतिशत आरक्षण देने का कानून बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand Politics: चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, भाजपा में शामिल हुए स्टार प्रचारक दिनेश अग्रवाल

उन्होंने कहा कि टिहरी झील को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल बनाने, चारों ओर रिंग रोड व देहरादून से टिहरी झील तक सुरंग निर्माण की डीपीआर को भी जल्द स्वीकृति मिलेगी। इस मौके पर विधायक किशोर उपाध्याय, पूर्व मंत्री दिनेश धनाई, जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल, सुभाष चंद रमोला, ब्लॉक प्रमुख शिवानी बिष्ट, सुनीता देवी, महामंत्री राजेंद्र जुयाल, उदय रावत, विनोद रतूड़ी, मस्ता नेगी,डॉ. प्रमोद उनियाल, मेहरबान सिंह रावत आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed