फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sridev Suman University semester examinations postponed, new date will be released

श्रीदेव सुमन विवि की सेमेस्टर परीक्षाएं स्थगित, नई तिथि जारी होगी 

Thu, 09 Jan 2020 10:52 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 09 Jan 2020 10:52 AM IST
सार

  • 16 जनवरी से होने जा रही थी विवि की परीक्षाएं
  • अब 16 जनवरी तक भरे जाएंगे सेमेस्टर एग्जाम फॉर्म
  • अमर उजाला ने उठाया था विवि की अव्यवस्थाओं का मुद्दा

विज्ञापन
Sridev Suman University semester examinations postponed, new date will be released
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय ने 16 जनवरी से होने जा रही सेमेस्टर परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। विवि अब इसकी नई तिथि जारी करेगा। साथ ही छात्रों को सेमेस्टर एग्जाम फॉर्म भरने का मौका दिया गया है।

विज्ञापन


शासन ने मंगलवार को श्रीदेव सुमन विवि के निजी कॉलेजों में सेमेस्टर सिस्टम खत्म करने और विवि के गोपेश्वर परिसर में सेमेस्टर सिस्टम लागू करने से संबंधित आदेश जारी किया था। इस आदेश के साथ ही अमर उजाला ने आठ जनवरी के अंक में परीक्षाओं को लेकर पैदा हुए असमंजस का मुद्दा उठाया था।
विज्ञापन


बुधवार को विश्वविद्यालय ने यह परीक्षाएं स्थगित कर दीं। विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. आरएस चौहान के मुताबिक, फिलहाल ऋषिकेश और गोपेश्वर परिसर के छात्रों के लिए सेमेस्टर एग्जाम फॉर्म भरने का मौका 16 जनवरी तक दिया गया है। वह ऑनलाइन एग्जाम फॉर्म भर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेमेस्टर एग्जम वाले संस्थानों को 20 जनवरी तक परीक्षा आवेदन पत्र की कॉपी विवि में जमा करानी होगी। इसके बाद विवि स्तर से सेमेस्टर एग्जाम की नई डेट जारी की जाएगी। वहीं, सरकारी, निजी और अशासकीय कॉलेजों में वार्षिक परीक्षाएं होंगी, जिनका शिड्यूल बाद में जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed