फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sridev Suman University Convocation ceremony 2024 to be held on 21st February Governor will be chief guest

Sridev Suman University: 21 फरवरी को होगा दीक्षांत समारोह, राज्यपाल गुरमीत सिंह होंगे मुख्य अतिथि

Tue, 30 Jan 2024 09:07 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 30 Jan 2024 09:07 PM IST
सार

Sridev Suman University Convocation: विवि प्रशासन पहली बार दीक्षांत समारोह अपने परिसर में कराने जा रहा है। इससे पहले तीन दीक्षांत समारोह देहरादून, टिहरी और गोपेश्वर में हो चुके हैं।

विज्ञापन
Sridev Suman University Convocation ceremony 2024 to be held on 21st February Governor will be chief guest
राज्यपाल गुरमीत सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीदेव सुमन विवि का दीक्षांत समारोह 21 फरवरी को पं. ललित मोहन शर्मा परिसर में आयोजित होगा। दीक्षांत समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) मुख्य अतिथि होंगे।

विज्ञापन


विवि प्रशासन पहली बार दीक्षांत समारोह अपने परिसर में कराने जा रहा है। इससे पहले तीन दीक्षांत समारोह देहरादून, टिहरी और गोपेश्वर में हो चुके हैं। पिछले वर्ष आयोजित एक बैठक में विवि ने दीक्षांत समारोह विवि के पं. ललित मोहन शर्मा परिसर ऋषिकेश में आयोजित कराने का निर्णय लिया था। इसके लिए विवि प्रशासन ने बीते वर्ष नवंबर से परिसर में करीब दो करोड़ की लागत से ऑडिटोरियम का निर्माण भी शुरू कराया था।
विज्ञापन


Uniform Civil Code: यूसीसी पर पूर्व सीएम हरीश रावत का बड़ा बयान, कहा- इसे केंद्र सरकार बनाए, राज्य नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, विवि प्रशासन ने जनवरी में दीक्षांत समारोह प्रस्तावित किया था, लेकिन ऑडिटोरियम का निर्माण कार्य पूर्ण न होने के कारण यह जनवरी में नहीं हो पाया। अब दीक्षांत समारोह 21 फरवरी को होगा। दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंंह (सेनि.) मुख्य अतिथि होंगे। दीक्षांत समारोह की तैयारियां की जा रही हैं।

75 से अधिक स्वर्ण पदक
विवि प्रशासन ने बताया कि दीक्षांत समारोह में 75 से अधिक स्वर्ण पदक दिए जाने हैं। स्नातक और परास्नातक के 23 हजार छात्र-छात्राओं को उपाधि भी दी जाएगी। विवि प्रशासन ने सभी स्वर्ण पदक विजेता छात्र-छात्राओं की सूची विवि की वेबसाइट पर अपलोड की थी। साथ ही सूची को लेकर आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि सात जनवरी निर्धारित की थी। विवि को कोई आपत्ति नहीं मिली थी।

विवि का चौथा दीक्षांत समारोह 21 फरवरी को होगा। विवि प्रशासन की ओर से दीक्षांत समारोह की तैयारियां चल रही हैं। 
- केआर भट्ट, कुलसचिव, श्रीदेव सुमन विवि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed