फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sridev Suman Library inaugurated

श्रीदेव सुमन पुस्तकालय का शुभारंभ

Mon, 26 Jul 2021 12:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Sridev Suman Library inaugurated
श्रीदेव सुमन के 77वें बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान श्रीदेव सुमन पुस्तकालय का शुभारंभ किया गया। साथ ही श्रीदेव सुमन विशेषांक और डॉ. एमआर सकलानी द्वारा संपादित ‘सुमन सुघा’ व श्रीदेव सुमन को समर्पित डॉ. मुनिराम सकलानी द्वारा रचित ‘अनुभूति के स्वर’ कविता संग्रह का विमोचन किया गया। रविवार को श्रीदेव सुमन संस्थान व नवाभिव्यक्ति संस्था की ओर से किशननगर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सुमन हम सभी के जीवन के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने टिहरी सियासत की दमनकारी नीतियों के विरोध में 84 दिनों का अनशन कर अपनी जान दे दी थी। कहा कि उनका त्याग भावी पीढ़ी को हमेशा राह दिखाएगा। कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. बुद्धिनाथ मिश्र ने सुमन को समर्पित कविता संग्रह को लेकर कहा कि यह उनके जीवन और संघर्ष को स्पष्ट दर्शाती है। इस मौके पर शिव मोहन सिंह, जय कृष्ण, प्रदीप बहुगुणा, रोशन धस्माना मौजूद रहे। मा.सि.रि.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed