उत्तराखंड: दौड़ में विजेताओं को खेल मंत्री दिया 51 हजार और स्कूटी का तोहफा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य स्तर पर आयोजित 800 मीटर दौड़ में सहसपुर की राधा और बागेश्वर के पंकज सिंह गड़िया ने अपने-अपने वर्गों में पहला स्थान हासिल कर 51-51 हजार रुपये का पुरस्कार जीता है। बृहस्पतिवार शाम परेड मैदान में आयोजित समारोह में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरविंद पांडेय ने दोनों धावकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसके अलावा 95 ब्लॉक में पहला स्थान हासिल करने वाले बालक व बालिका वर्ग के विजेताओं को भी स्कूटी प्रदान की गई। दूसरे स्थान पर रहने वालों को साइकिल दी गई।
बालक वर्ग के फाइनल में कपकोट बागेश्वर के पंकज सिंह गड़िया ने 1.56.80 मिनट और बालिका वर्ग में सहसपुर, देहरादून की राधा ने 2.24.20 मिनट का समय लेकर पहला स्थान हासिल किया। दोनों विजेताओं को स्कूटी के साथ-साथ 51-51 हजार रुपये का चेक भी प्रदान किया गया।
इस मौके पर खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने कहा कि पहली बार आयोजित हुई प्रतियोगिता से राज्यभर के कई खिलाड़ी सामने आए हैं। सरकार स्क्रीनिंग के बाद अब इन खिलाड़ियों की बेहतर कोचिंग की व्यवस्था करेगी। उन्होंने कहा कि पुरस्कार जीतने वाले खिलाड़ियों को अब और बेहतर प्रदर्शन करना चाहिए।
वहीं प्रतियोगिता के बालक वर्ग में ऊधमसिंह नगर के राकेश मंडल, मनप्रीत सिंह, हर्षप्रीत, बागेश्वर के पंकज सिंह गड़िया, शुभम सिंह राणा, अल्मोड़ा के प्रदीप कुमार, प्रदीप सिंह, गिरीश राम, भगवत शाह, करन तिवारी, नैनीताल के नीरज शर्मा, भारतेंदु जोशी, गोपाल सिंह लमगड़िया, बबलू सिंह, चंपावत के नरेंद्र सिंह, कमल सिंह सामंत, पिथौरागढ़ के अजय सिंह, चंचल सिंह, रोहित कुमार, गोपाल सिंह, रुद्रप्रयाग के नितिन, हिमांशु, चमोली के राकेश कुमार, मुकेश रावत, राहुल गौड़, प्रेम सिंह, पौड़ी के देवेंद्र, नागेंद्र सिंह नेगी, शुभम रावत, पंकज कुमार, अजीत रावत, मुकेश नेगी, प्रमोद, टिहरी के हिमांशु बंगवाल, दीपक, सचिन, मनोज बिष्ट, आजाद सिंह, उत्तरकाशी के राहुलकांत, रॉबिन सिंह, संदीप गुसांई, हरिद्वार के सिद्धार्थ, सुनील, अंकुश कुमार और देहरादून के भारत वर्मा, आमिर व इंद्रजीत ने पहला स्थान हासिल किया।
शिक्षकों को पहननी होगी ड्रेस
बालिका वर्ग में ऊधमसिंह नगर की मीनू शर्मा, सुहानी, नितू, निकिता, बागेश्वर की पिंकी, संध्या नेगी, अल्मोड़ा की दीक्षा मेहरा, राधा अधिकारी, हिमानी, पूजा, हिमानी बिष्ट, नैनीताल की पूजा चौहान, उत्कर्षा पांडे, पूजा, सुनीता बिष्ट, चंपावत की पूजा गोस्वामी, ममता महर, पिथौरागढ़ की भावना कार्की, शोभा कोली, हेमलता, विमला बोरा, रुद्रप्रयाग की आस्था नौटियाल, एकता, चमोली की अनीषा, शालिनी, प्रीति रावत, रूपा, पौड़ी की अंकिता ध्यानी, सलोनी, ऋतु, प्रिया, बीना, सृष्टि बिष्ट, काजल, टिहरी की निकिता और रिंकी, ज्योति, किरन, काजल गुसाईं, उत्तरकाशी की निकिता, संजना, मनीषा, हरिद्वार की सोनिया, अंकिता, मनीषाऔर देहरादून की राधा, रिंकी बिंद व मंजू गुप्ता को स्कूटी के लिए चुना गया।
इस अवसर पर राजपुर विधायक खजान दास, सचिव डॉ. भूपिंदर कौर औलख, हीरो मोटोकॉर्प के सीआईओ एंड हेड विजय सेठी, एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर विक्रम कासवेकर, अविरल क्लासेस के निदेशक डीके मिश्रा, युवा कल्याण के उप निदेशक अजय अग्रवाल, पीसी सती, सतीश कुमार सार्की, महिपाल रावत समेत अन्य मौजूद रहे।
शिक्षकों को पहननी होगी ड्रेस
कार्यक्रम में खेल व युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ ही विभागीय मंत्री अरविंद पांडेय भी ड्रेस कोड में पहुंचे। उन्होंने कहा कि पहली बार जीवन में उन्होंने कोट पहना है। आगे होने वाली प्रतियोगिताओं में भी यह परंपरा कायम रखने की कोशिश की जाएगी। शिक्षकों के ड्रेस कोड के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि अगले सत्र से बदलाव दिखेगा। सब शिक्षक अगले सत्र में ड्रेस कोड में दिखेंगे।
साइकिल को लेकर रहा भ्रम
प्रतियोगिता के उपविजेताओं को साइकिल किसकी ओर से दी जा रही है, इसको लेकर भ्रम की स्थिति बनी रही। खेल मंत्री अरविंद पांडेय और सचिव डॉ. भूपिंदर कौर औलख ने कहा कि कंपनी की ओर से सीएसआर फंड में स्कूटी के साथ ही साइकिल भी दी गई है। वहीं, युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों ने दावा किया कि विभाग ने अपने बजट से साइकिलें खरीदी हैं।