खेल मंत्री अरविंद पांडेय का बड़ा बयान, उत्तराखंड में पाकिस्तानी खिलाड़ियों और कोच की एंट्री होगी बैन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसीसीआई की तर्ज पर अब उत्तराखंड के खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने भी पाकिस्तान पर प्रतिबंध लगाने की वकालत कर डाली है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का खिलाड़ी हो या कोच या फिर अंपायर, सभी का उत्तराखंड में प्रवेश निषेध है।
विधानसभा में मीडिया कर्मियों से बातचीत में पांडेय ने कहा कि उत्तराखंड में मातम का माहौल है। हमले में पाकिस्तान का हाथ है। ऐसे हालात में हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हैं। वह जो भी फैसला करेंगे, हम उनके साथ खड़े होंगे।
उन्होंने कहा कि देहरादून क्रिकेट स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय स्तर के तीनों संस्करणों (टेस्ट, वंडे और 20-20) की स्वीकृति मिल गई है। लेकिन उत्तराखंड में पाकिस्तान के किसी खिलाड़ी,अंपायर या कोच को आने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
बता दें कि आज आयरलैंड और अफगानिस्तान के बीच देहरादून में ही टी 20 मैच शुरू हो गया है। इस मौके पर खेल मंत्री अरविंद पांडेय, निदेशक प्रताप सिंह शाह और सहायक निदेशक खेल नीरज गुप्ता भी खेल देखने पंहुचे हैं।