फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sports Development Fund to be formed on the lines of Kerala, Orissa, Sports scholarship scheme will be launched in Uttarakhand

Uttarakhand: केरल, उड़ीसा की तर्ज पर बनेगा स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फंड, सीएम करेंगे खेल छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ

Wed, 06 Jul 2022 01:13 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 06 Jul 2022 01:13 PM IST
सार

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश में स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फंड बनाया जाएगा, ताकि खेल विभाग वित्तीय रूप से सशक्त बन सके। उन्होंने कहा कि तमाम राज्यों में यह व्यवस्था लागू है। इस फंड में खेल विभाग के लिए सीएसआर व अन्य मदों से वित्तीय प्रबंधन किया जा सकेगा, जिसका उपयोग खिलाड़ियों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने में किया जाएगा। 

विज्ञापन
Sports Development Fund to be formed on the lines of Kerala, Orissa, Sports scholarship scheme will be launched in Uttarakhand
मंत्री रेखा आर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में केरल, उड़ीसा व हरियाणा की तर्ज पर स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फंड बनाया जाएगा। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने इसके लिए अधिकारियों को इन राज्यों की नीति का अध्ययन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि 29 अगस्त को खेल दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना का शुभारंभ करेंगे। उन्होंने इसके लिए अधिकारियों को व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


यमुना कॉलोनी स्थित शासकीय आवास पर विभागीय समीक्षा बैठक में मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश में स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फंड बनाया जाएगा, ताकि खेल विभाग वित्तीय रूप से सशक्त बन सके। उन्होंने कहा कि तमाम राज्यों में यह व्यवस्था लागू है। इस फंड में खेल विभाग के लिए सीएसआर व अन्य मदों से वित्तीय प्रबंधन किया जा सकेगा, जिसका उपयोग खिलाड़ियों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने में किया जाएगा। 
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि प्रदेश में खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में चार प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिए जाने की व्यवस्था थी, लेकिन फिलहाल यह मामला न्यायालय में है। ऐसे में हम किस प्रकार से पुन: क्षैतिज आरक्षण को पुनर्जीवित कर सकते हैं, इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को इसका समाधान निकालने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेल मंत्री रेखा आर्या ने खेल विभाग की वेबसाइट अपडेट नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने जल्द से जल्द वेबसाइट को पूरी तरह से अपडेट करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। बैठक में सचिव खेल एवं युवा कल्याण विभाग अभिनव कुमार, निदेशक खेल एवं युवा कल्याण डॉ. जीएस रावत, संयुक्त निदेशक खेल एसके सारकी, उपनिदेशक खेल मनोज कुमार शर्मा आदि मौजूद थे। 


ये भी पढ़ें...Agniveer Recruitment : अगस्त में रानीखेत में होगी अग्निवीरों की भर्ती, यहां पांच दिन में पांच हजार से अधिक आवेदन

खेल दिवस पर शुरू होगी उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना 

खेल मंत्री ने कहा कि राज्य में खेल छात्रवृत्ति का जिओ जारी हो चुका है। इससे प्रदेश के खिलाड़ियों को अपने खेल को निखारने का मौका मिलेगा। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री की उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के तहत राज्य के आठ से 14 वर्ष तक के खिलाड़ियों को प्रत्येक जिले में 150-150 बालक-बालिकाओं को प्रतिमाह 15 सौ रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि 29 अगस्त खेल दिवस के दिन इस योजना को मुख्यमंत्री विधिवत रूप से शुभारंभ करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed