फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sports competition started in Sardar Mahipal Rajendra Tribal PG College, Shubham Singh and Mamta won in 100 meter race on the first day.

Dehradun News: सरदार महिपाल राजेंद्र जनजातीय पीजी कॉलेज में खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, पहले दिन 100 मीटर दौड़ में शुभम सिंह और ममता ने मारी बाजी

Sat, 28 Sep 2024 04:29 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 04:29 AM IST
विज्ञापन
Sports competition started in Sardar Mahipal Rajendra Tribal PG College, Shubham Singh and Mamta won in 100 meter race on the first day.

विज्ञापन
सरदार महिपाल राजेंद्र जनजातीय पीजी कॉलेज में शुक्रवार को तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। पहले दिन खो-खो, गोला एवं चक्का फेंक और दौड़ प्रतियोगिताएं संपन्न हुईं। खो-खो में सोनिया एमए प्रथम सेमेस्टर की टीम विजयी रही। 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में शुभम सिंह पहले, आशीष वर्मा दूसरे और अनुज तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में ममता ने पहला, दीक्षा रावत ने दूसरा और मनीषा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में अनुज पहले, कपिल दूसरे, नरेश कुमार तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में रिया चौहान ने पहला, गीता ने दूसरा और अंजु तीसरा स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक बालिका वर्ग में नेहा पहले, निहारिका दूसरे और गीता तीसरे स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में मोहित चौहान ने पहला, सुमित तोमर ने दूसरा और नरेश कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। भाला फेंक बालिका वर्ग में ममता पहले, अंबिका तोमर दूसरे और कविता तीसरे स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में मोहित चौहान ने पहला, सुमित तोमर ने दूसरा और सचिन तोमर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके प्राचार्य डाॅ. रेनू गुप्ता, डॉ. रवि कुमार, डॉ. शशिकला, डॉ. रीना, डॉ. चंद्रिका, आशा सिंह, रेखा, पूजा, प्रदीप कुमार, सुनील शर्मा आदि उपस्थित रहे।स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed