फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Spicejet Flight will start from Pantnagar to Delhi Mumbai Kanpur in December 2019

पंतनगर से दिल्ली-मुंबई-कानपुर के लिए दिसंबर में होगी शुरू होगी फ्लाइट, इतना होगा किराया 

Thu, 03 Oct 2019 08:19 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंतनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंतनगर Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 03 Oct 2019 08:19 AM IST
विज्ञापन
Spicejet Flight will start from Pantnagar to Delhi Mumbai Kanpur in December 2019
- फोटो : फाइल फोटो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी ‘उड़ान’ योजना के तहत उत्तराखंड के पंतनगर को मुंबई, दिल्ली और कानपुर एयर रूट से जोड़ने की कवायद चल रही है। इसके लिए हवाई सेवा प्रदाता कंपनी स्पाइसजेट से अनुबंध हो चुका है। यह सेवा दिसंबर से शुरू हो सकती है। 

विज्ञापन


एयरपोर्ट निदेशक संजीव कुमार सिंह ने बताया कि पंतनगर-कानपुर-मुंबई और पंतनगर-दिल्ली के लिए हवाई सेवा को लेकर स्पाइसजेट से अनुबंध किया गया है। यह सेवा संभवत: दिसंबर से शुरू होगी।

विज्ञापन

फ्लाइट रोजाना चलेगी

फ्लाइट रोजाना चलेगी और किराया ढाई हजार रुपये से कम होगा। हालांकि, सेवा शुरू होने की तारीख तय नहीं है, लेकिन रूट तय है। पंतनगर को देश के विभिन्न राज्यों से जोड़ने की पहल के क्रम में एयरपोर्ट में तमाम सुविधाएं मुहैया कराई जा रहीं हैं।

72 सीटर विमान उतारने को लेकर भी ट्रायल जारी है। एक अक्तूबर से ही पंतनगर-देहरादून-मुंबई हवाई सेवा शुरू की गई है। एयर इंडिया ने ट्रायल के तौर पर अभी इस सेवा को शुरू किया है। अन्य हवाई रूटों पर सेवाएं शुरू करने के लिए विभिन्न कंपनियों से अनुबंध किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed