{"_id":"5d94b7678ebc3e93ae3f3a06","slug":"spicejet-flight-will-start-from-pantnagar-to-delhi-mumbai-kanpur-in-december-2019","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंतनगर से दिल्ली-मुंबई-कानपुर के लिए दिसंबर में होगी शुरू होगी फ्लाइट, इतना होगा किराया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंतनगर से दिल्ली-मुंबई-कानपुर के लिए दिसंबर में होगी शुरू होगी फ्लाइट, इतना होगा किराया
Thu, 03 Oct 2019 08:19 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंतनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंतनगर
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 03 Oct 2019 08:19 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी ‘उड़ान’ योजना के तहत उत्तराखंड के पंतनगर को मुंबई, दिल्ली और कानपुर एयर रूट से जोड़ने की कवायद चल रही है। इसके लिए हवाई सेवा प्रदाता कंपनी स्पाइसजेट से अनुबंध हो चुका है। यह सेवा दिसंबर से शुरू हो सकती है।
विज्ञापन
एयरपोर्ट निदेशक संजीव कुमार सिंह ने बताया कि पंतनगर-कानपुर-मुंबई और पंतनगर-दिल्ली के लिए हवाई सेवा को लेकर स्पाइसजेट से अनुबंध किया गया है। यह सेवा संभवत: दिसंबर से शुरू होगी।
विज्ञापन
Trending Videos
फ्लाइट रोजाना चलेगी
फ्लाइट रोजाना चलेगी और किराया ढाई हजार रुपये से कम होगा। हालांकि, सेवा शुरू होने की तारीख तय नहीं है, लेकिन रूट तय है। पंतनगर को देश के विभिन्न राज्यों से जोड़ने की पहल के क्रम में एयरपोर्ट में तमाम सुविधाएं मुहैया कराई जा रहीं हैं।
72 सीटर विमान उतारने को लेकर भी ट्रायल जारी है। एक अक्तूबर से ही पंतनगर-देहरादून-मुंबई हवाई सेवा शुरू की गई है। एयर इंडिया ने ट्रायल के तौर पर अभी इस सेवा को शुरू किया है। अन्य हवाई रूटों पर सेवाएं शुरू करने के लिए विभिन्न कंपनियों से अनुबंध किए जा रहे हैं।
72 सीटर विमान उतारने को लेकर भी ट्रायल जारी है। एक अक्तूबर से ही पंतनगर-देहरादून-मुंबई हवाई सेवा शुरू की गई है। एयर इंडिया ने ट्रायल के तौर पर अभी इस सेवा को शुरू किया है। अन्य हवाई रूटों पर सेवाएं शुरू करने के लिए विभिन्न कंपनियों से अनुबंध किए जा रहे हैं।