फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand News Air Chief Marshal Vivek Ram Chaudhari offered prayers at Joshimath Narsingh temple

Uttarakhand: परिवार संग जोशीमठ पहुंचे एयर चीफ मार्शल, नृसिंह मंदिर में की विशेष पूजा अर्चना

Fri, 13 Oct 2023 06:27 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ(चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ(चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 13 Oct 2023 06:27 PM IST
सार

एयर चीफ मार्शल शुक्रवार अपराह्न साढ़े चार बजे आर्मी हेलीपैड से नृसिंह मंदिर पहुंचे। दर्शन के बाद वे भगवान नृसिंह की विशेष पूजा में भी शामिल हुए।

विज्ञापन
Uttarakhand News Air Chief Marshal Vivek Ram Chaudhari offered prayers  at Joshimath Narsingh temple
एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी - फोटो : ANI

विस्तार

एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने शुक्रवार को चमोली जिले के जोशीमठ स्थित नृसिंह मंदिर पहुंचकर दर्शन किए और पूजा अर्चना की। उनके साथ पारिवारिक सदस्य और वायुसेना के अधिकारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


एयर चीफ मार्शल शुक्रवार दोपहर साढ़े चार बजे आर्मी हेलीपैड से नृसिंह मंदिर पहुंचे। दर्शन के बाद वह भगवान नृसिंह की विशेष पूजा में भी शामिल हुए। मंदिर के पुजारी हनुमान प्रसाद डिमरी ने विशेष पूजा संपन्न कराई। एसडीएम/बीकेटीसी की उप मुख्य कार्याधिकारी कुमकुम जोशी ने उनकी आगवानी की। एसडीएम ने उन्हें भगवान का प्रसाद भेंट किया।
विज्ञापन


Rani Mukerji: बाबा केदार और बदरीविशाल के दर्शन के लिए पहुंचीं बॉलीवुड क्वीन, झलक पाने को बेताब दिखे प्रशंसक
विज्ञापन
विज्ञापन


बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डाॅ. हरीश गौड़ ने बताया कि एयर चीफ मार्शल ने नृसिंह मंदिर के अलावा दुर्गा मंदिर, तिमुंडिया वीर मंदिर, आदिगुरु शंकराचार्य गद्दी स्थल के भी दर्शन किए। इस अवसर पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी विजेंद्र बिष्ट, प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, नृसिंह मंदिर के प्रभारी संदीप कपरवाण आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed