फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   sp leader vinod barthwal death

मेंदाता में सपा के दिग्गज नेता विनोद बड़थ्वाल का निधन

Tue, 12 Apr 2016 10:45 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 12 Apr 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
sp leader vinod barthwal death
विनोद बड़थ्वाल

समाजवादी पार्टी के नेता विनोद बड़थ्वाल का मंगलवार सुबह गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वह 61 वर्ष थे। निधन की खबर के बाद उनके पैतृक निवास लाडपुर में उदासी का माहौल पसर गया। उनकी अंतिम यात्रा पैतृक निवास से हरिद्वार पहुंची, जहां पुत्र वैभव ने उनको मुखाग्नि दी।

विज्ञापन


अपने बूते दो दशक तक उत्तराखंड में सपा का परचम बुलंद रखने वाले बड़थ्वाल के निधन पर तमाम सियासी दलों के नेता शोक संवेदना प्रकट कर उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए।
विज्ञापन


छात्र जीवन से राजनीतिक सफर शुरू कर बड़थ्वाल जयप्रकाश नारायण मूवमेंट से जुड़े। इसके बाद हेमवती नंदन बहुगुणा के साथ पहले कांग्रेस फिर दलित मजदूर किसान पार्टी और जनता दल में रहे। समाजवादी पार्टी के स्थापना के साथ वह मुलायम सिंह यादव के साथ जुड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

सपा के साथ रहते हुए संभाली बड़ी जिम्मेदारी

sp leader vinod barthwal death
विनोद बड़थ्वाल को आखिरी विदाई - फोटो : AmarUjala

बड़थ्वाल ने सपा की केंद्रीय कार्यकारिणी से लेकर उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष तक की अहम जिम्मेदारी संभाली। वर्तमान में वह उत्तरप्रदेश सरकार में सलाहकार (कैबिनेट मंत्री का दर्जा) पद पर थे। मधुमेह के चलते पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी।

गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती विनोद बड़थ्वाल की मंगलवार सुबह सवा तीन बजे मल्टीआर्गेन फेल्योर से निधन हो गया। दोपहर 1.11 बजे बड़थ्वाल का पार्थिव शरीर दून पहुंचा। तब तक सैकड़ों लोग उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होने को घर पर जमा थे। पत्नी आभा और दोनों बेटों वैभव व आर्यन को रिश्तेदार और करीबी लोग ढांढस बंधाते रहे।

छोटे भाई और पुत्र वैभव ने शव को अंतिम स्नान कराया। दोपहर 2.02 मिनट पर अंतिम यात्रा शुरू हुई और 2.10 बजे उनका पार्थिव शरीर हरिद्वार के लिए रवाना हुआ।

घर पर लगा सियासी और परिवारिक मित्रों का तांता 

sp leader vinod barthwal death
विनोद बड़थ्वाल को आखिरी विदाई देने सभी पार्टी के नेता पहुंचे। - फोटो : AmarUjala

सपा के वरिष्ठ नेता विनोद बड़थ्वाल के निधन के बाद उनके घर पर राजनीतिक हस्तियों, सामाजिक संस्थाओं और परिवारिक मित्रों सहित तमाम रिश्तेदार शोक की घड़ी में परिवार को ढांढस बधाने पहुंचे।

पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, पूर्व मंत्री यशपाल आर्य, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल, विधायक गणेश जोशी, विधायक राजकुमार, विधायक हीरा सिंह बिष्ट, वरिष्ठ नेता सूर्यकांत धस्माना, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजीव महर्षि, योगेंद्र लखेड़ा, केके गोयल बड़थ्वाल के निवास स्थल पहुंचे।

वर्तमान और पूर्व के राजनीतिक शिष्य, साथी और संघर्ष के दिनों के साथी रहे ठाकुर संजय सिंह चौहान, सपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सत्यनारायण सचान, फुरकान अहमद कुरैशी, आरिफ हुसैन वारसी, राव नसीम अहमद, त्रिलोक सजवाण, आनंद सिंह पुंडीर, सुभाष पंवार, मूलचंद शीर्षवाल, एस वालिया, धनदेश उनियाल, प्रभात रावत, राजू चौहान, अनूप चंदन के चेहरों पर उदासीनता का सागर साफ दिख रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed