फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   SP countryside angry due to delay in investigation

एसपी देहात ने किया थाने का निरीक्षण, लंबित जांचो को पूरा करने के दिए निर्देश

Thu, 15 Sep 2022 12:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 12:48 AM IST
सार

एसपी देहात कमलेश उपाध्याय ने सहसपुर थाने का निरीक्षण किया।उन्होंने लंबित चल रही जांच में लग रही देरी पर नाराजगी व्यक्त की और जांच से संबंधित कार्यों को तुरंत पूरा करने के निर्देश दिए।इस दौरान सीओ विकासनगर संदीप नेगी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
SP countryside angry due to delay in investigation

विस्तार

एसपी देहात कमलेश उपाध्याय ने सहसपुर थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने लंबित चल रही जांच में लग रही देरी पर नाराजगी व्यक्त की और जांच से संबंधित कार्यों को तुरंत पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों की समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली।
विज्ञापन

एसपी देहात कमलेश उपाध्याय ने सहसपुर थाने का निरीक्षण करते हुए थाना भवन, परिसर, मेस, बैरक, कर्मचारी आवास व थाना परिसर में खड़े वाहनों का जायजा लिया। उन्होंने थाने के विभिन्न रजिस्टर, आर्म्स-एम्यूनेशन का गहनता से निरीक्षण किया। आपदा से संबंधित सभी सामान का निरीक्षण करते हुए उनके रखरखाव के बारे में पुलिस कर्मियों से जानकारी ली। पुराने व अधिक समय से लंबित माल व वाहनों के त्वरित निस्तारण के आदेश दिए। थाने के खराब हो चुके सामान व क्राइम किट बॉक्स की लिस्ट बनाकर पुलिस लाइन स्टोर में जमा कराने व पुलिस कर्मियों व आरक्षियों को असलहों के बारे में बारीकी से जानकारी लेने की सलाह दी। उन्होंने थाने पर आने वाले वादियों की शिकायत के आधार पर तुरंत एफआईआर दर्ज करने व लंबित चल रही जांच के मामलों को तुरंत पूरा किए जाने के निर्देश भी दिए। इस दौरान सीओ विकासनगर संदीप नेगी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed