{"_id":"61cdf960bf3bea5ab32f57a4","slug":"songs-of-doon-s-street-performer-resonating-abroad-city-news-drn4003082105","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशों में गूंज रहे दून के ‘स्ट्रीट परफॉर्मर’ के गीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेशों में गूंज रहे दून के ‘स्ट्रीट परफॉर्मर’ के गीत
विज्ञापन
दून की गलियों से लेकर मुंबई के रेलवे स्टेशन तक बड़ा गायक बनने की ख्वाहिश के लिए लिए मुंबई का रुख करने के साथ ही यहां अपना गुजर बसर करने के लिए दून के प्रत्यूल जोशी ने लंबा संघर्ष किया। तीन साल इस शहर में स्ट्रीट परफॉर्मर रहे। आज उनके गीतों की गूंज सात समुंदर पार भी सुनाई दे रही है। गायक व गायककार के साथ ही अब वह अपने अभिनय से लोगों का दिल जीतने के लिए तैयार है। अभिनेत्री रिद्धि डोगरा और अभिनेता वरुण शूद सहित कई नामी कलाकारों के साथ प्रत्यूल अगले साल वेब सीरीज में नजर आएंगे।
दून के युवा गायक और गीतकार प्रत्यूल जोशी देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी स्टेज परफार्मेंस दे रहे हैं। बॉलीवुड की कुछ फिल्मों में भी जल्द उनकी आवाज सुनाई देगी। मुंबई में स्ट्रीट परफार्मेंस करने से लेकर अब देश-विदेशों में स्टेज परफार्मेंस करने तक का सफर प्रत्यूल के लिए आसान नहीं रहा। 2014 में प्रत्यूल को एक बड़ा मौका मिला था। उनका पहला गीत ‘पतंगा’ रिलीज हुई। और 2018 में बादशाह के रिलीज होने के बाद प्रत्यूल को पहचान मिली। उनके इस गीत को टी-सीरीज ने लिया। इसके बाद प्रत्यूल ने एक बेहतरीन गायक और गीतकार दोनों के रूप में अपनी पहचान बनाई। मोरिशयस, कुवैत, अर्जेंटीना, दुबई सहित कई देशों में प्रत्युल के आवाज और गीत छाने लगे। गायिका में नाम कमाने के साथ ही अब प्रत्यूल के चाहने वाले उन्हें अभिनय करते हुए भी देखेंगे। वह जल्दी ही अल्ट बालाजी की वेबसीरीज में नजर आएंगे। उनके साथ इस वेबसीरीज में अभिनेत्री रिद्धि डोगरा और अभिनेता वरुण सूद जैसे नामी कलाकार होंगे। इसके अलावा 2022 में प्रत्यूल अपने नए गीतों से भी धमाल मचाने को तैयार हैं। कुछ दिन पहले ही प्रत्यूल को देहरादून पैसिफिक मॉल में आयोजित फूड फेस्टिवल में आमंत्रित किया गया था। यहां उनके गीतों पर दून के युवा जमकर नाचे। बतौर प्रत्यूल संघर्ष के दौरान धैर्य रखने की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। तभी आप जो चाहते हो वो आपको मिल पाता है। प्रत्यूल इंजीनियरिंग के छात्र रहे हैं।