{"_id":"675bb0ec2b43810379087a98","slug":"song-dam-dehradun-uttarakhand-more-than-one-billion-rupees-approved-for-rehabilitation-and-construction-2024-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: महत्वाकांक्षी परियोजना...सौंग बांध पुनर्वास और निर्माण के लिए एक अरब से अधिक की राशि को मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: महत्वाकांक्षी परियोजना...सौंग बांध पुनर्वास और निर्माण के लिए एक अरब से अधिक की राशि को मंजूरी
Fri, 13 Dec 2024 12:26 PM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 13 Dec 2024 12:26 PM IST
सार
बांध निर्माण के लिए आवश्यक वन भूमि और पुनर्वास के लिए भूमि का रास्ता साफ होने के बाद परियोजना के लिए बजट आवंटन की प्रक्रिया भी तेज हो गई है।
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देहरादून जिले में सौंग बांध निर्माण और पुनर्वास कार्यों के लिए एक अरब से अधिक की राशि मंजूर हो गई है। इस राशि से मालदेवता क्षेत्र में बांध निर्माण के तहत ही क्षेत्र में दस किमी अधिक लंबी सड़क और पुल निर्माण कार्य होगा।
विज्ञापन
सिंचाई विभाग की महत्वाकांक्षी सौंग बांध परियोजना है। इस बांध निर्माण के लिए आवश्यक वन भूमि और पुनर्वास के लिए भूमि का रास्ता साफ होने के बाद परियोजना के लिए बजट आवंटन की प्रक्रिया भी तेज हो गई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Rishikesh: तिलक लगाकर पहुंची छात्रा, शिक्षिका ने किया क्लास से बाहर, हिंदू संगठनों का स्कूल में हंगामा
विज्ञापन
परियोजना पर 2491.96 करोड़ का व्यय होना है, इसमें भूमि क्रय और पुनर्वास के लिए 250 करोड़ की राशि तय की गई है। इसी के क्रम में 40 करोड़ की राशि स्वीकृत हो गई है। इस परियोजना को भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया जाएगा।