फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Song composed on UCC Uniform Civil Code CM Dhami released Aa raha hai UCC Uttarakhand news in hindi

Uniform Civil Code: आ रहा है यूसीसी...मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया गीत का विमोचन, टीम को दी बधाई

Fri, 02 Feb 2024 02:51 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 02 Feb 2024 02:51 PM IST
सार

यूसीसी विशेषज्ञ समिति ने आज अपनी मसौदा रिपोर्ट सीएम पुष्कर सिंह धामी को सौंपी। वहीं दूसरी तरफ यूसीसी को लेकर बनाए गए गीत का सीएम धामी ने विमोचन करते हुए पूरी टीम को बधाई दी।

विज्ञापन
Song composed on UCC Uniform Civil Code CM Dhami released Aa raha hai UCC Uttarakhand news in hindi
आ रहा है यूसीसी गीत का विमोचन करते सीएम धामी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

आ रहा है यूसीसी...यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर  उत्तराखंड में गीत बनाया गया है, जिसका आज शुक्रवार को सीएम धामी ने विमोचन किया। इस गीत को भूपेन्द्र बसेड़ा द्वारा लिखा और स्वर प्रदान किया गया है> साथ ही राकेश भट्ट द्वारा संगीतबद्ध किया गया है।

विज्ञापन

 

गीत पर बने वीडियो में मुख्य भूमिका ओम तरोनी और ललित जोशी द्वारा निभाई है। इस गीत के माध्यम से  यू.सी.सी के लाभ एवं आम जनमानस पर पड़ने वाले प्रभावों को बताया गया है। मुख्यमंत्री धामी ने जनता को जागरूक करने और यूसीसी के प्रचार-प्रसार के दृष्टिगत गीत से जुड़ी समस्त टीम को बधाई दी।

विज्ञापन


छह फरवरी को विधानसभा में होगा पेश
प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने के लिए गठित विशेषज्ञ समिति ने अपनी मसौदा रिपोर्ट भी आज शुक्रवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी को सौंप दी हैं। कल कैबिनेट बैठक में यूसीसी ड्राफ्ट रिपोर्ट को मंजूरी मिलने के बाद इसे छह फरवरी को विधानसभा में पेश किए जाने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...बरसे मेघ झूमा पहाड़: रुई के फाहे सी सफेद चादर में ढकी पहाड़ियां..सुकून का अहसास कराएगा इन तस्वीरों का दीदार


ड्राफ्ट रिपोर्ट सौंपने के लिए विशेषज्ञ समिति की अध्यक्ष जस्टिस (सेनि) रंजना प्रकाश देसाई और उनकी टीम मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन पहुंची। जहां उन्होंने सीएम धामी को रिपोर्ट सौंपी। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, लंबे समय से हमें इस ड्राफ्ट का इंतजार था, आज हमें ड्राफ्ट मिल गया है। हमने उत्तराखंड की जनता से वादा किया था कि नई सरकार के गठन के बाद हम समान नागरिक संहिता के लिए कानून बनाएंगे।

इस ड्राफ्ट का परीक्षण करने के बाद जो भी जरूरी औपचारिकताएं हैं उसे पूरा कर, ड्राफ्ट को विधानसभा में पेश कर विधेयक लाएंगे। इस रिपोर्ट को सौंपे जाने के साथ ही उत्तराखंड देश में सबसे पहले यूसीसी लागू करने वाला राज्य बनने के लिए एक और अहम कदम बढ़ा देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed