{"_id":"65b4ad9314bbaaba78030a68","slug":"son-murdered-mother-by-strangulation-in-prem-nagar-dehradun-crime-news-uttarakhand-2024-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: मां ने सुसाइड कर लिया...खुद को बचाने के लिए कातिल बेटे ने रची साजिश, जिसने जन्म दिया उसे दे दी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: मां ने सुसाइड कर लिया...खुद को बचाने के लिए कातिल बेटे ने रची साजिश, जिसने जन्म दिया उसे दे दी मौत
Sat, 27 Jan 2024 04:41 PM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 27 Jan 2024 04:41 PM IST
सार
बेटे ने मां की हत्या कर खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। हादसे के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। मां की हत्या को सुसाइड बताकर आरोपी खुद को बचाने की कोशिश कर रहा था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
देहरादून के प्रेमनगर में एक बेटे ने मां की हत्या कर दी। चंद्रा देवी अपने बेटे और पति के साथ प्रेमनगर स्पेशल विंग में थीं। हत्याकांड के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैली है।
विज्ञापन
शुक्रवार देर रात बेटे अजय से चंद्रा देवी की बहस हुई थी। बहस के बीच बेटे अजय ने मां की गला दबाकर कर दी हत्या। इसके बाद सुबह अपने बड़े भाई को सूचना दी कि मां ने सुसाइड कर लिया है। बेटे को विश्वास नहीं हुआ। उसने पिता को बताया। पिता की सूचना पर पुलिस ने आरोपी अजय को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: उच्च शिक्षा में शोध के लिए 18 लाख रुपये तक देगी सरकार, यहां जानिए योजना के बारे में पूरी जानकारी
विज्ञापन
पूछताछ में पता चला कि अजय को अल्सर की बीमारी थी। उसने इंटरनेट पर देखा कि अल्सर स्लो पॉयजन से होता है। रात को उसने मां से बहस शुरू कर दी और फिर हत्या कर डाली।