फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   son beaten his father and family after drink liquor

कलयुगी बेटा बना हैवान, शराब के नशे में अपने पिता और परिवार वालों का पीट-पीटकर किया बुरा हाल

Thu, 28 Sep 2017 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Thu, 28 Sep 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
son beaten his father and family after drink liquor

शराब के नशे में धुत एक युवक ने अपने ही प‌िता और परिवार वालों के साथ ऐसा सुलूक क‌िया ज‌िसके बाद से पूरा  परिवार सदमे में है। युवक ने अपने पिता और परिवार के सदस्यों को पीट दिया।

विज्ञापन


उसके बाद जान से मारने की धमकी देकर वह मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पिता की तहरीर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मुनिकीरेती पुलिस के मुताबिक व्यासी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लोढ़सी, बिलोगी निवासी विशुराम पुत्र पिगलूराम ने दी गई तहरीर में बताया कि बीते मंगलवार को उसका बेटा गोविंदराम नशे की हालत में घर आया और परिवार वालों से उलझना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


समझाने पर उसने परिजनों से मारपीट कर दी। विशुराम ने बताया कि उसे और परिवार के सदस्यों को गोविंद ने नशे में जमकर पीटा। इसके बाद वह गाली-गलौच करते हुए व जान से मारने की धमकी देकर घर से फरार हो गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को विशुराम की नामजद तहरीर पर पुलिस ने आरोपी गोविंद के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष उपाध्याय ने बताया कि आरोपी ने नशे की हालत में पिता और परिवार वालों से मारपीट की। बताया कि उसकी तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed