फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sometimes praising bureaucrats is risky: Harda

कभी-कभी ब्यूरोक्रेट की प्रशंसा करना जोखिम भरा होता है : हरदा

Mon, 25 May 2026 01:28 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Sometimes praising bureaucrats is risky: Harda
देहरादून। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा, कभी-कभी ब्यूरोक्रेट्स की प्रशंसा करना जोखिम भरा होता है। फिर भी कुछ लोग एक मानवीय चेहरे व प्रशासनिक दायित्व को निष्पक्षता के साथ निभाने में प्रभावित करते हैं तो ऐसे अधिकारियों का सार्वजनिक उल्लेख करना हमारा दायित्व बन जाता है।
विज्ञापन

हरीश रावत ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा सविन बंसल कल तक डीएम देहरादून थे। प्रशासन के मानवीय चेहरे के रूप में लोगों के दिल में अपने लिए जगह बना पाए। लेकिन जब आज जमाना वसूली मास्टर्स का है तो उस जमाने में मानवीय चेहरे खोजना कठिन काम है। उनके स्थान पर जिलाधिकारी के रूप में आ रहे डॉ. आशीष चौहान भी उत्तराखंड के लिए एक बड़ी गहरी समझ रखने वाले व्यक्ति हैं। नमामि बंसल ने जिस तरह से अपने आपको नगरीय क्षेत्र की समस्याओं के साथ और यहां की नगरीय आवश्यकताओं के साथ जोड़ लिया था। मेरा मन कहता है कि काश एक दो साल और उनके पास नगर आयुक्त का दायित्व रहता। बागेश्वर व टिहरी जिला के युवा जिलाधिकारियों ने मुझे बहुत प्रभावित किया, दोनों बेटियां हैं। हो सकता है बेटियों के प्रति मेरे भाव आकलन को प्रभावित कर रहे हों। लेकिन आने वाले समय में ये दोनों जिलाधिकारी अच्छी प्रशासक के रूप में दिखाई देंगी, ऐसा मुझे भरोसा है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed