{"_id":"5b19ed4e4f1c1ba46e8b6e95","slug":"some-patients-did-not-see-pm-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: मरीजों से रूबरू हुए PM लेकिन अधूरी रह गई इनकी हसरत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: मरीजों से रूबरू हुए PM लेकिन अधूरी रह गई इनकी हसरत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 08 Jun 2018 08:13 AM IST
विज्ञापन
pm modi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये मरीजों से रूबरू हुए। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की सांसें अटकी रहीं, लेकिन दून का नंबर नहीं आने पर उन्होंने राहत की सांस ली। सरकारी अस्पताल में इलाज करा चुके 10 लोगों की पीएम से रूबरू होने की हसरत अधूरी रह गई।
विज्ञापन
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री ने देश के सभी जिलों में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये प्रधानमंत्री जन औषधि योजना समेत कई स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी ली। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक हफ्ते से तैयारियां की जा रही थी। पीएम से रूबरू कराने के लिए 10 ऐसे लोगों को भी बुलाया गया था, जिनका हार्ट सर्जरी सहित अन्य गंभीर रोगों का इलाज हुआ था।
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी में सीएमओ डॉ. एसके गुप्ता, एसीएमओ डॉ. दयाल शरण समेत स्वास्थ्य के कई अधिकारी और इलाज करा चुके 10 लोग करीब एक घंटे तक स्क्रीन पर नजरें जमाए रहे, लेकिन पीएम से रूबरू होने के लिए उत्तराखंड सहित दून का नंबर नहीं आया। ऐसे में इलाज करा चुके लोगों की पीएम से रूबरू होने की हसरत अधूरी रह गई।
विज्ञापन
हालांकि पीएम मोदी ने इस दौरान वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये कई राज्यों के मरीजों से पूछा कि हार्ट सर्जरी कराने के लिए उन्हें जन औषधि केंद्रों से सस्ते स्टेंट के साथ ही दवाइयों की सुविधा मिली या नहीं? उन्होंने मरीजों से जानकारी ली कि जन औषधि केंद्रों पर उन्हें पर्याप्त दवाइयां दी जा रही है या नहीं? इस दौरान विभागीय अधिकारियों की धड़कनें तेज होती रहीं। उन्हें चिंता रही कि पीएम न जाने क्या जानकारी मांग लें। एक घंटे बाद वीडियो कांफ्रेंसिंग समाप्त होने पर सीएमओ समेत सभी अफसरों ने राहत की सांस ली।