{"_id":"641cb05e7f3b4b149c0737aa","slug":"soldier-commits-suicide-train-dehradun-news-c-5-drn1005-111958-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: जबरदस्ती आर्मी में भेजा तो फौजी ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, सिर और धड़ हुए अलग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: जबरदस्ती आर्मी में भेजा तो फौजी ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, सिर और धड़ हुए अलग
Fri, 24 Mar 2023 04:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 24 Mar 2023 04:04 PM IST
सार
एक व्यक्ति ने ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या कर ली है। इस पर चौकी जोगीवाला पुलिस फोर्स तत्काल मौके पर पहुंची तो एक व्यक्ति रेल पटरी पर पड़ा मिला।
विज्ञापन
शव
- फोटो : istock
विस्तार
एक फौजी ने बद्रीपुर रेलवे फाटक से माजरी रेलवे फाटक के बीच ट्रेन के नीचे आकर आत्महत्या कर ली। मृतक की क्लेमेंटटाउन में पोस्टिंग थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
नेहरू कॉलोनी थाना प्रभारी लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या कर ली है। इस पर चौकी जोगीवाला पुलिस फोर्स तत्काल मौके पर पहुंची तो एक व्यक्ति रेल पटरी पर पड़ा मिला। उसके सिर का ऊपरी हिस्सा कटा हुआ था। मृतक के पास एक मोबाइल फोन मिला। अन्य कोई आईडी नहीं थी।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने कहा कि मृतक के घरवालों को फोन करने पर मृतक की पहचान महेंद्र कुमार (23 वर्ष) पुत्र श्रीराम निवासी गांव बरवाड़ा थाना सामोद जिला जयपुर राजस्थान के रूप में हुई। बताया कि वह क्लेमेंटटाउन में आर्मी में नौकरी करता था।
विज्ञापन
उसके परिजन उसे लेकर आज ही क्लमेंटटाउन आए थे। आईएसबीटी में ऑटो के बहाने वह भाग गया और ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वह आर्मी में नौकरी नहीं करना चाहता था, लेकिन परिजन उसे जबरदस्ती यहां लेकर आए थे। इससे वह नाराज था।