रिश्ता तय होने के बाद इंजीनियर मंगेतर ने शादी से किया इंकार, पुलिस के पास पहुंची युवती तो...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की निवासी दिल्ली की एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर तैनात युवती से दुष्कर्म के मामले में पुलिस की ओर से फाइनल रिपोर्ट लगा दी गई है। दरअसल, केस दर्ज करने होने के बाद युवक व उसके परिजन शादी करने को राजी हो गए हैं।
इस पर युवती ने कोर्ट में अपने बयान बदल दिए और कोई कार्रवाई न चाहने की बात कही। इसके बाद पुलिस ने पूरे मामले में एफआर (फाइनल रिपोर्ट) लगा दी है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी निवासी एक युवती दिल्ली स्थित एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर तैनात है।
पिछले साल युवती की फेसबुक पर मैनपुरी निवासी एक युवक से हुई थी। युवक भी एक दिल्ली की कंपनी में बड़े पद पर तैनात था। इस बीच दोनों के बीच फेसबुक पर दोस्ती हो गई और यह दोस्ती प्यार में बदल गई। युवक युवती के घर पहुंचा था और उसके परिजनों से युवती से शादी करने की बात कही थी।
इसके बाद दोनों परिवार के सदस्यों ने मिलकर दोनों का रिश्ता तय कर दिया था। आरोप था कि इस बीच युवक ने नोएडा में युवती से कई बार शारीरिक संबंध बनाए थे। इसी दौरान दोनों के परिजनों ने मार्च में शादी तय कर दी थी।
शादी तय होने के कुछ दिनों बाद युवक व उसके परिजन शादी करने से मुकर गए। युवती के परिजनों ने कई बार समझाने का प्रयास किया, लेकिन युवक शादी नहीं करने की जिद पर अड़ा रहा।
इसके बाद युवती ने कोतवाली पहुंचकर युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। साथ ही कोतवाली में तहरीर दी थी। पुलिस ने आठ मई को युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था।
केस दर्ज होने के बाद युवक व परिजन शादी करने को राजी हो गए। इस बीच युवती ने कोर्ट में अपने बयान बदलते हुए कोई कार्रवाई न चाहने की बात कही। विवेचना अधिकारी एसआई मनसा ध्यानी ने बताया कि मामले में एफआर लगा दी गई है।