फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   social media help girl marriage

बेटी की शादी के लिए पैसे नहीं थे तो सोशल मीडिया ने ऐसे की मदद

Tue, 02 May 2017 11:19 AM IST
सतीश जोशी ‘सत्तू’/ अमर उजाला, चंपावत
सतीश जोशी ‘सत्तू’/ अमर उजाला, चंपावत Updated Tue, 02 May 2017 11:19 AM IST
विज्ञापन
social media help girl marriage
fake fb page

पाटी विकासखंड के साल ग्राम पंचायत के बासुदेव बोहरा की बेटी बीना के जीवन में सोशल मीडिया ने एक बेहद खास रोल निभाया।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर सक्रिय एक संगठन की कोशिश का नतीजा रहा कि बीना का विवाह बिना किसी आर्थिक परेशानी के संपन्न हो गया।

साल गांव के बासुदेव बोहरा की पांच बेटियां हैं। इसमें सबसे बड़ी बेटी बीना है। बीना के पिता वासुदेव पिछले कई सालों से मानसिक रोग से पीड़ित हैं।

विवाह के लिए आ रही थी आर्थिक अड़चन

social media help girl marriage
marriage

उनकी पत्नी सुलोचना देवी जूनियर हाईस्कूल साल में भोजन माता का कार्य कर अपने परिवार का भरण पोषण करती आ रही है। ऐसे में इस परिवार के पास बेटी के विवाह के लिए आर्थिक अड़चन आड़े आ रही थी।

इसकी जानकारी सोशल मीडिया में सक्रिय लधियाघाटी संगठन के ग्रुप एडमिन नवीन भंडारी को मिली। उन्होंने सोशल मीडिया में गरीब बेटी के विवाह के लिए लोगों से सहयोग की अपील की।

उनके प्रयासों से बीना की शादी के लिए लधियाघाटी संगठन 80 हजार रुपये से अधिक की धनराशि और राशन जुटाने में सफल रहा। शनिवार को बीना का  विवाह अल्मोड़ा जिले के झड़गांव के प्रताप सिंह पुत्र नर सिंह के साथ संपन्न हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed