फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   SO distribute liquor, suspended

बड़ी खबरः कांग्रेसियों के साथ मिलकर SO बांट रहा था शराब, सस्पेंड

Mon, 13 Feb 2017 10:52 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 13 Feb 2017 10:52 AM IST
विज्ञापन
SO distribute liquor, suspended
wine - फोटो : amar ujala

कांग्रेस नेताओं के साथ शराब बांटते हुए अल्मोड़ा जिले के सल्ट थानाध्यक्ष अंबीराम को रविवार को उड़नदस्ते ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार से शराब की 12 बोतलें बरामद करने के साथ थानाध्यक्ष समेत आठ के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया है। इनमें चार कांग्रेसी नेता भी शामिल हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने थानाध्यक्ष को रंगे हाथाें पकड़कर अधिकारियों का यह जानकारी दी थी। दारोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के साथ सोमवार को जेल भेजने की तैयारी है। विभागीय जांच में पर्यवेक्षण अधिकारी भी जांच के दायरे में आ गए हैं।

विज्ञापन


अल्मोड़ा जिले के सल्ट थानाध्यक्ष अंबीराम की रविवार को सामने आई क रतूत ने पूरे पुलिस विभाग को शर्मसार कर दिया। कांग्रेस नेताओं से नजदीकियों के चलते एसओ राजनीतिज्ञों के निशाने पर थे। भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना की तरफ से आयोग में शिकायत की गई थी कि पुलिस वाहनों से शराब बांटी जा रही है। रविवार को गैराज इलाके में थानाध्यक्ष के कांग्रेस नेताओं के साथ शराब बांटने की सूचना आई तो भाजपाइयों ने उन्हें रंगे हाथों पकड़कर बंधक बना लिया। जबकि पुलिस वाहन में सवार कांग्रेस नेता कूदकर भाग गए। इस बीच जिलाधिकारी और एसएसपी को शिकायत की गई तो उड़न दस्ते को मौके पर भेजा गया। आरोप की पुष्टि हुई तो पुलिस में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


डीजीपी एमए गणपति ने कड़ी नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को थानाध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने के आदेश दिए। आईजी कानून व्यवस्था दीपम सेठ ने मुख्यालय पर मीडिया को बताया कि पुलिस वाहन से बरामद हुई शराब की 12 बोतलों को सीज कर उड़नदस्ते के प्रभारी जगराम गौतम की तरफ से 60 आबकारी एक्ट, 123 लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 123 के तहत अभियोग दर्ज किया गया है, जिसमें थानाध्यक्ष अंबीराम, पुलिस वाहन चालक दीपक गोस्वामी, महिला पीआरडी रजिया बेगम, कांग्रेस कार्यकर्ता मनमोहन सिंह बंगारी, पूर्व प्रधान गौरव सिंह बिष्ट  और दो अन्य को आरोपी बनाया गया है। आईजी दीपम सेठ ने बताया कि सीओ संजय विश्नोई को विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। उन्हाेंने बताया कि थानाध्यक्ष के पर्यवेक्षण अधिकारी भी जांच के दायरे में रहेंगे, लेकिन अग्रिम कार्रवाई साक्ष्यों के आधार पर होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed