{"_id":"59c4137c4f1c1b88688b5e89","slug":"snowfall-on-mountain-area-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुमाऊं में मूसलाधार बारिश, चोटियों पर हिमपात से बढ़ती ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुमाऊं में मूसलाधार बारिश, चोटियों पर हिमपात से बढ़ती ठंड
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Fri, 22 Sep 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़ जिले के कई हिस्सों में बृहस्पतिवार को करीब दो हफ्ते बाद हुई बारिश के बाद ठंड की दस्तक शुरू हो गई है। धारचूला में बुधवार रात जमकर बारिश हुई। जिला मुख्यालय पर सुबह 11 बजे से शुरू हुई रिमझिम बारिश पूरे दिन जारी रही। मुनस्यारी की पंचाचूली, राजरंभा, हंसलिंग की चोटियों पर हिमपात से निचली घाटियों के तापमान में गिरावट आई है।
विज्ञापन
ताजा बारिश से धान की फसल को समेटने में दिक्कत होने लगी है। इस समय घाटी वाले इलाकों में धान की फसल तैयार है। इधर, जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय ने अगले 48 घंटे तक कई हिस्सों में असामान्य बारिश का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
कुछ इलाकों में भूस्खलन की आशंका भी हो सकती है। मौसम के बदले मिजाज को देखते हुए सभी उपजिलाधिकारियों, तहसीलदारों के साथ-साथ उच्च हिमालयी क्षेत्रों में तैनात सुरक्षा बलों को सतर्क कर दिया गया है।
विज्ञापन
उधर, चंपावत के डीएम डा.अहमद इकबाल ने भारी बारिश के मद्देनजर आईआरएस में नामित सभी अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने तथा 24 घंटे मोबाइल फोन ऑन रखने के निर्देश दिए हैं।