फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Snowfall in Munsyari hilly area cold Weather Increase

मुनस्यारी की चोटियों पर हिमपात, निचले इलाकों में रुक-रुक कर हो रही बारिश से बढ़ी ठंड

Wed, 02 Oct 2019 08:28 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़/मुनस्यारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़/मुनस्यारी Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 02 Oct 2019 08:28 AM IST
विज्ञापन
Snowfall in Munsyari hilly area cold Weather Increase
मुनस्यारी में हिमपात - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

मुनस्यारी की चोटियों में मंगलवार को रुक-रुक कर बर्फबारी और निचले इलाकों में भी रुक-रुक कर बारिश होती रही। पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय पर शाम को बूंदाबांदी हुई। पिछले 24 घंटे में धारचूला में 43.20 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। बेड़ीनाग और मुनस्यारी में 4-4 एमएम बारिश दर्ज की गई।  

विज्ञापन


मुनस्यारी की हिमालयी चोटी पंचाचूली, राजरंभा, हंसलिंग, नंदा देवी में दिनभर रुक-रुक कर बर्फबारी होती रही। मंगलवार दोपहर बाद कनालीछीना क्षेत्र में तेज बारिश हुई। बारिश के कारण कनालीछीना के पलेटा से सतगढ़ तक सड़क पर पानी जमा हो गया।
विज्ञापन


पानी के निकासी की कोई व्यवस्था नहीं होने से जल भराव के कारण सड़क कीचड़ में तब्दील हो गई। इससे वाहन संचालन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिले के अन्य हिस्सों में बारिश नहीं हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तवाघाट-सोबला सड़क बंद

मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे तवाघाट-सोबला सड़क मलबा गिरने से बंद हो गई थी। इस सड़क पर शाम तक यातायात बहाल नहीं हुआ था। 27 सितंबर से बंद तवाघाट-घटियाबगड़ सड़क पर मंगलवार सुबह 11 बजे यातायात बहाल हो गया।

मंगलवार को मड़मानले-कठिपतिया, झूलाघाट-बलतड़ी, मसूरीकांठा-होकरा सड़क भी मलबा आने से बंद हो गई थी। आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इन सड़कों में शाम तक यातायात बहाल हो गया था। सोबला सड़क के बुधवार को खुलने की संभावना जताई जा रही है। सड़क बंद होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed